रविवार, 13 अगस्त 2017

सीमा कौशिक के शेयर पोर्टफोलियो निमार्ण का सातवां सप्ताह

यदि आप पहली बार इस ब्लोग पर आये हैं और आपने इस आलेख के पिछले भाग को नहीं पढा है तो कृपया निम्न लिंक पर जाकर इस आलेख के प्रथम भाग से पढना आरंभ करें।
लिंकः-
इस सप्ताह निम्न प्रकार से चैक करने पर अपार इण्डस्ट्रीज का शेयर उसकी 200 डीएमए के 5 से 15 प्रतिशत के बीच में ट्रेड कर रहा था इस फोटो में देखियेः-

साथ ही मेरे अनेक फोलोवर्स ने तथा जिन्होने उक्त पुस्तक खरीदी है उन्होने ये मांग रखी है कि मैं पुस्तक में बताये गये सभी शेयर की एक्सेल शीट उपलब्ध करवाउं ताकि वो सीधे उसमें प्रतिदिन भाव व 200 डीएमए अपडेट कर सकें तो यहां मैं उकत एक्सेल सीट को डाउनलोड करने का लिंक आपको दे रहा हुं परन्तु याद रखें ये शीट पासवर्ड प्रोटेक्ट है तथा जिन्होन उक्त पुस्तक खरीदी है वो ही इस शीट को खोल सकेगें उनको पुस्तक में जो रेंक 100 पर शेयर दिया है उसका छह डीजिट का बीएसई कोड पासवर्ड के रूप में डालना है।
डाउनलोड करने का लिंकः-https://drive.google.com/file/d/0BwqVx444SxLaOXJsRWFwTG1JNnc/view?usp=sharing
पासवर्डः- रेंक 100 के शेयर का बीएसई कोड पुस्तक में देख कर डालें।
 यदपि जब मैने अपार इण्डस्ट्रीज की प्रमोटर्स होल्डींग चैक की तो मैने पाया कि प्रमोट्रस ने अपनी होल्डीगं 58.21 प्रतिशत से कम करके 57.96 प्रतिशत की है और घटती हुयी प्रमोट्रस होल्डींग मेरे नियमों के विपरीत है परन्तु चूंकि मैने उक्त टोप 100 अन्डरवैल्यूड स्टोक्स वाली पुस्तक में ऐसा कोई नियम नहीं बताया था इसलिय अपनीे इमानदारी की इज्जत करते हुये इस बार हमने घटती हुयी प्रमोट्रस होल्डींग के बावजुद अपार इण्डस्ट्रीज के 8 शेयर लेकर 6167.44 रूपये का निवेश कियाः-

हम वैसे निश्चिंत थे क्यों कि मार्केट में शेयरों के भाव हमेंशा नियम से नहीं चलते इसलिये चांस है कि हमें इसमें भी 20 प्रतिशत मुनाफा मिल सकता है और नहीं भी मिलता है तो हमारी रिवर्स ट्रेडिंग सिस्टम की तकनीक ने हमें भयमुक्त बना रखा है।
तो 09.08.2017 को मार्केट बंद होने के बाद सीमा की बैलेंस शीट का हाल देखियेः-

कुछ पाठकों को ये हालत खराब लग सकते हैं पर अभी तो 1.75 माह ही हुआ है अभी तो ये शुरूआत ही है आपको जाते जाते बता देते हैं चेन्नई पैट्रोलियम के शेयर की कहानी जो हमने 349 रूपये में लिया था जिसमें 418.80 रूपये पर प्रोफिट बुक करने पर 20 प्रतिशत लाभ होता जो कि दिनांक 7 अगस्त को 422 तक गया व दिनांक 08 अगस्त को 424 तक भी गया चुंकि शेयर दिनांक 14 अगस्त 2017 को 21 रूपये प्रतिशेयर डीविडेन्ड देने वाला था इसलिये हमने इस लालच में नहीं बेचा कि यदि 21 रूपये डीविडेन्ड लेने के बाद शेयर 400 तक भी बेचेगें तो फायदे में ही रहेगें पर मार्केट में हमेंशा जैसा सोचते हैं वैसा नहीं होता शेयर टुट कर 375 रूपये पर आ गया अब हमें केवल 21 रूपये प्रतिशेयर डीविडेन्ड से ही काम चला कर इसको वापस 20 प्रतिशत मुनाफे में आने तक होल्ड करना पड़ेगा कितना भी सयाना क्यों न हो कभी कभी घीसू भाई की तरह ज्यादा खा जाता है घीसू भाई की कहानी आपने पिछले भाग में पढी है जो भुल गये वो वापस पढ लेवें।
अब 9 अगस्त के बाद की कहानी के लिये अगले रविवार का इंतजार करें इस बार ये भाग थोड़ा लेट हुआ इसका कारण उपर की 100 शेयरों वाली सूची के अपडेट होने में लगने वाला समय रहा है।
एक और महत्वपूर्ण सूचना इस आलेख का पहला भाग पढकर अनेक पाठक जानना चाहते थे कि यूटयूब पर चैनल खोलकर गृहणियां पैसे कैसे कमा सकती है इस बारे में बताया जाये मेरी पत्नी ने एक नया चैनल खोल कर उसमें इस बारे में जानकारी देने की एक श्रखंला प्रारंभ की है नये चैनल का लिंक में दे रहा हुं जिनकी इसमें रूचि हो वो इस चैनल को सब्सक्राईब कर सकते हैं।

सोमवार, 7 अगस्त 2017

सीमा कौशिक के शेयर पोर्टफोलियो निमार्ण का छठा सप्ताह

 यदि आप पहली बार इस ब्लोग पर आये हैं और आपने इस आलेख के पिछले भाग को नहीं पढा है तो कृपया निम्न लिंक पर जाकर इस आलेख के प्रथम भाग से पढना आरंभ करें। 
अभी तक हम रेकं 1 रेंक 2 रेंक 9 व रेंक 13 व रेंक 23 के शेयर ले चुके हैं क्यों कि ये अपनी 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से उपर परन्तु 15 प्रतिशत से कम पर ट्रेड कर रहे थे। इस सप्ताह वापस बचे हुये शेयरों को चैक करना प्रारंभ किया तो रेंक 10 का शेयर नेशनल फर्टिलाईजर लिमिटेड उसकी 200 डीएमए से 13.78 प्रतिशत उपर ट्रेड कर रहा था:-

 इसलिये सीमा ने इस सप्ताह 92 शेयर नेशनल फर्टिलाईजर के लेकर 6423.96 का नया निवेश किया ये देखिये सबूतः- 

इस बार 02.08.2017 को शाम 5 बजे सीमा की बैलेंस शीट निम्न प्रकार से थीः- 

अब फिर मिलते हैं अगले सप्ताह आप सिर्फ देखते रहिये कि कैसे प्रति सप्ताह किया गया ये छोटा छोटा निवेश व प्रत्येक 20 प्रतिशत लाभ पर की गयी प्रोफिट बुकिंग शेयर बाजार में सुरक्षित रहकर निवेश करने का तरीका है छोटे निवेशक शेयर बाजार से डरते हैं कि इसमें घाटा हो जाता है अभी तक छह सप्ताह हो गये घाटा कहां हुआ है और जब भी मार्केट गिरेगा या कोई भी शेयर उसकी 200 डीएमए से 5 प्रतिशत नीचे बंद होगा हम उसे बेचकर रिवर्स ट्रेडिंग सिस्टम करेगें अर्थात बाद में जब भी शेयर वापस 200 डीएमके के 5 प्रतिशत उपर बंद होगा तब उसी शेयर की उतनी ही मात्रा वापस ले लगें जितनी पहले बेची थी। 
चैन्नई पेट्रोलियम 14 अगस्त 2017 को 21 रूपये प्रति शेयर लाभांश देने वाला है अतः यदि 14 अगस्त 2017 तक 20 प्रतिशत लाभ आ भी जाता है तो हमें इसे थोड़ा समझदारी से ट्रेड करना पड़ेगा ताकि हम लाभांश का भी मजा ले सकें और मुनाफा भी सुरक्षित रख सकें। इस बारे में अगले सप्ताह और सीखेगें। 
इस बार रक्षाबंधन के कारण आलेख प्रकाशित करने में एक दिन का विलम्ब हुआ इसके लिये क्षमा प्रार्थी हुं आजकल दफतर में काम ज्यादा रहने से आपके कमेंट के जबाब भी नहीं दे पा रहा उसके लिये भी क्षमा प्रार्थी हुं पर अब तहसील में कार्य में मदद करने के लिये एक असिस्टेंट मिल गया है तथा मेरे पास जो मेरे उच्च पद सहायक राजस्व लेखाअधिकारी का चार्ज था वो भी हट गया है इसलिये अब थोड़ा राहत मिली है अब शायद आपके ईमेल व कमेंट के जबाब ज्यादा मिल पायेगें।
Next:-सीमा कौशिक के शेयर पोर्टफोलियो निमार्ण का सातवां सप्ताह

रविवार, 30 जुलाई 2017

सीमा कौशिक के शेयर पोर्टफोलियो निमार्ण का पांचवा सप्ताह

यदि आप पहली बार इस ब्लोग पर आये हैं और आपने इस आलेख के पिछले भाग को नहीं पढा है तो कृपया निम्न लिंक पर जाकर इस आलेख के प्रथम भाग से पढना आरंभ करें।
लिंकः-
तो इस सप्ताह में जब सीमा कौशिक ने वापस रेंक 3 से 200 डीएमए चैक करना प्रारंभ किया तो उसने पाया कि रेंक 9 का शेयर एमएमटीसी उसकी 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से उपर बंद हो गया है इस चार्ट में देखियेः-

इस सप्ताह सीमा कौशिक ने बुधवार को शेयर नहीं लिये क्यों कि हम राजस्थान के सिरोही जिले में रहते हैं जहां लगातार 8 दिन से हो रही अतिवृष्टि के कारण विधूत आपूति व इन्टरनेट सेवा के  नहीं रहने से हम बुधवार को शेयर नहीं ले सके इसलिये उसने एमएमटीसी के 103 शेयर इस सप्ताह एक दिन विलम्ब से गुरूवार 27 जुलाई 2017 को 63 के भाव पर ले लिय इस ट्रेड  बुक में देखियेः-


तो गुरूवार 27 जुलाई को मार्केट बंद होने के बाद सीमा की बैलेंस शीट निम्न प्रकार से थीः-

मेरे एक जिज्ञासू पाठक ने पुछा था कि सीमा ने पीटीसी इण्डिया का शेयर बेच दिया यदि ये शेयर वापस कम दाम पर मिलता है तो क्या इसे वापस लेगें इस क्रम में मेरा जबाब है कि नहीं लेगें क्यों कि हमारी पुस्तक में 100 शेयर है इस वर्ष तो हम उनमें से ही लेगें अगले वर्ष जब मेरी पुस्तक का वर्ष 2018-19 का संस्करण आयेगा तब यदि पीटीसी इण्डिया वापस किसी रेंक में आता है तो वहां जरूर लेगें अर्थात अगले वर्ष नयी किताब के रेंक 1 से वापस सारा खेल नये सिरे से शुरू किया जायेगा उसमें कोई लिया हुआ शेयर पहले से होल्ड है तो नहीं लिया जायेगा हां यदि हमने प्रोफिट बुक कर लिया है तथा अगले वर्ष वो वापस खरीदने की रेंज में आता है तो उसे लिया जायेगा।
आशा है आपका ज्ञान लगातार बढ रहा होगा मैं आपके लिये पुस्तक कैसे पहुंचा अब्दुल शेयर मार्केट के शून्य से शिखर तक भी तेजी से लिख रहा हुं पूर्ण होते ही आपकेा बता दिया जावेगा।
सादर।

रविवार, 23 जुलाई 2017

सीमा कौशिक के शेयर पोर्टफोलियो निमार्ण का चौथा सप्ताह

यदि  आप पहली बार इस ब्लोग पर आये हैं और आपने इस आलेख के पिछले भाग को नहीं पढा है तो कृपया निम्न लिंक पर जाकर इस आलेख के प्रथम भाग से पढना आरंभ करें। 
इस सप्ताह एक तो पीटीसी इण्डिया के शेयर जो सीमा ने दूसरे सप्ताह में 97.80 के भाव पर 65 शेयर लिये थे अपने खरीद मूल्य से 20 प्रतिशत बढ गये अर्थात मंगलवार 18.08.17 को सीमा के ये शेयर 97.80 में 20 प्रतिशत मुनाफे के साथ 117.36 से उपर ट्रेड कर रहे थे ये शेयर 5 जुलाई 2017 को ही लिये थे तथा मात्र 13 दिवस में 20 प्रतिशत का लाभ अदभूत था। 
अब मेरे ज्यादातर पाठक यह शंका करेगें कि अब शेयर बेचने की क्या जरूरत थी हो सकता है कि शेयर और भी उपर बढ जाये आपकी बात सही है पर यहां शेयर बेचने के दो कारण हैः- 
पहला कारण उपर की पुस्तक में मैने शेयर निवेश की तीन विधियां बतायी है सीमा इनमें से तीसरे प्रकार की छोटी निवेशक है जिसके लिये 20 प्रतिशत मुनाफे में आते ही शेयर बेचने का नियम बताया है क्यों कि ऐसे छोटे निवेशक मार्केट में सिर्फ 1 से 2 लाख रूपये का ही निवेश करते हैं तथा शेयर बेचने से प्राप्त रकम वापस निवेश करने से उन्हे नयीं धनराशि का निवेश नहीं करना पड़ता। 
अर्थात इस सप्ताह सीमा मार्केट में कोई नयी धनराशि नहीं डालेगी उसको पीटीसी इण्डिया के शेयर बेचने से जो मूलधन वापस मिलेगा उसी से नया शेयर आ जायेगा अर्थात वही पैसा दुसरे शेयर में निवेशित हो जायेगा जिससे वहां भी कमाने के चांस मिल सकते हैं। 
दूसरा आपको एक कहानी बतानी पड़ेगी एक होटल था वहां 70 रूपये में भरपेट खाना मिलता था ज्यादातर समझदार लोग खाने की थाली लेते तथा पेट भर जाने पर 70 रूपये चुकता करके चुपचाप चले जाते। एक दिन घीसूभाई उस होटल में आ गये ( मेरी पुस्तक हाउ चन्दू अर्न एण्ड चिंकी लोस्ट इन द स्टोक मार्केट में घीसूभाई कौन थे ये बताया गया है मेरे नियमित पाठकों को याद आ गया होगा) 
उन्होने 4-5 चपातियां खायी तो उनका पेट भर गया पर वो लालच में आ गये कि 70 रूपये ही देने हैं इसलिये खाते रहे जब 10 रोटियां हो गयी तो उन्होने सोचा शाम का खाना भी खा लिया अब बस 1 रोटी कल के हिस्से की और खाकर 70 रूपये दे देगें परन्तु अभी आधी रोटी खा पाये थे कि उन्हें वहीं पर उलटी हो गयी खायी हुयी सभी रोटियां निकल गयी लोग घृणा से देखने लगे होटल वाले ने खरीखोटी सुनायी उसके बाद 70 रूपये देकर बाहर आये तो लोग हसं रहे थे पर घीसू भाई का पेट दर्द कर रहा था डाक्टर ने 200 रूपये की दवा दी तथा एक दीन सिर्फ दलिया खाना बताया। 
तो ऐसी ही बेदर्द हालत शेयर मार्केट में लालच करने वालों की होती है इसलिये जब शेयर मार्केट में मुनाफे से आपका पेट भर जाये तब आप थाली से उठ जायें तो अच्छा है।
 अभी मार्केट का बुल रन है हो सकता है आपको मेरी कहानी अभी समझ में नहीं आये पर जब मार्केट गिरेगा तो घीसू भाई जैसे बहुत से छोटे निवेशक उल्टियां करते फिरेगें तब मेरी ये कहानी न केवल याद आयेगी बल्कि अपने आप समझ में भी आ जायेगी। 
तो सीमा ने अपने पीटीसी इण्डिया के 65 शेयर 117.50 पर बेचकर रूपये 1173.45 रूपये कमाये। 65 शेयर का 97.80 के भाव से खरीद मूल्य ब्रोक्रेज सहित 6405.28 रूपये था व विक्रय मूल्य से प्राप्त राशि 7637.50 में ब्रोके्रज 42.00+Tax 16.77=58.77 कम करने पर राशि 7578.73 रूपये प्राप्त हुयी अतः कुल लाभ 1173.45 रूपये का हुआ। 

 इसके बाद इस बुधवार 19.07.17 को रेंक 3 से रेंक 12 तक व रेंक 14 से रेंक 23 तक चैक करने पर रेंक 23 के शेयर Jain Irrigation का भाव उसकी 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत उपर की रेंज में मिला:-

 तो सीमा ने Jain Irrigation  के 59 शेयर  108.10 के भाव पर ले लिये इस ट्रेड बुक में देखिये:-

तो 19.07.17 को मार्केट बंद होने के बाद सीमा की बैलेंस शीट का हाल देखियेः- 


अब आपकी बारी है आप कमेंट में अपनी राय से अवगत अवश्य करायें ।
मेरी इस तीसरी पुसतक का पैपरबेक संस्करण पोथी डोट कोम पर आ गया है मैं उसका लिंक दे रहा हुं आप वंहा से लेना चाहें तो ले सकते हैं वैसे इसमें कोई जादु की छड़ी नहीं है जो आपको हाथे हाथ फायदा देगी इसमें रेंक 1 से रेंक 100 तक के शेयरों के नाम व मैने उनको क्यों सेलेक्ट किया सिर्फ इतना सा बताया गया है इसका  पैपरबेक संस्करण पोथी डोट कोम लिंक हैः-
My Latest Stock Recommendation:-
अगले सप्ताह फिर मिलेगें। 

रविवार, 16 जुलाई 2017

सीमा कौशिक के शेयर पोर्टफोलियो निमार्ण का तीसरा सप्ताह

यदि आप पहली बार इस ब्लोग पर आये हैं और आपने इस आलेख के पिछले भाग को नहीं पढा है तो कृपया निम्न लिंक पर जाकर इस आलेख के प्रथम भाग से पढना आरंभ करें।
प्रथम भाग का लिंकः-
 अब दिनांक 12 जुलाई 2017 को बुधवार के दिन सीमा कौशिक ने रेंक 3 से शेयरों की 200 डीएमए चैक करना प्रारंभ की परन्तु ज्यादातर शेयर पहले ही इतने बढ चुके थे कि वो अपनी 200 डीएमए के 15 प्रतिशत से उपर कारोबार कर रहे थे जैसा कि पुस्तक में और इस आलेख के पहले भाग में बताया जा चुका है कि जो शेयर उसकी 200 डीएमए के 15 प्रतिशत से उपर कारोबार कर रहा हो तो हम मानेंगें कि उसका भाव अभी इतना ज्यादा है कि हमें उसको अभी नहीं खरीदना चाहिये। 
तथा जो शेयर 200 डीएमए से नीचे हो या 200 डीएमए के आसपास हो तो हम इसलिये नहीं खरीदेगें कि शेयर का प्राईस अभी और भी नीचे आ सकता है अतः हम केवल वही शेयर खरीदेगें जो उसकी 200 डीएमए के 5 प्रतिशत उपर से 15 प्रतिशत उपर के बीच में ट्रेड कर रहा हो इस मैथ्ड की ज्यादा जानकारी के लिये आपको मेरी पुस्तक How Chandu Earned And Chinki Lost In The Stock Market पढने की सलाह दी जाती है जो अमेजन फलीपकार्ट पेटीएम आदि पर उपलब्ध है।
चूंकि सीमा रेंक 1 व रेंक 2 के शेयर पिछले दो हफतों में खरीद चुकी है तो 12 जुलाई को रेंक 3 से रेंक 13 के शेयर करने पर निम्न सारणी के अनुसार देखिये कि केवल स्टील आॅथोरटी आफ ईण्डिया लिमिटेड का शेयर ऐसा था जो 200 डीएमए के 10.98 प्रतिशत उपर ट्रेड कर रहा था बाकी शेयर या तो 200 डीएमए के 15 प्रतिशत से ज्यादा उपर ट्रेड कर रहे थे या 200 डीएमए से नीचे और उसके आस पास ट्रेड कर रहे थे:-

 पुस्तक में बताये नियम के अनुसार हर हफ्ते रेंक वार चैक करने पर केवल एक शेयर खरीदना है जो 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत के बीच में ट्रेड कर रहा हो तो सीमा कौशिक ने इस हफ्ते स्टील ओथोरटी के 103 शेयर 62 रूपये के भाव पर खरीदे ये पूफ्र देखिये ताकि आपको पता चले ये सिर्फ कहानी नहीं है सत्य घटना पर आधारित शिक्षा है कि शेयर मार्केट में कैसे निवेश करना चाहियेः-

दिनांक 12.07.2017 को मार्केट बंद होने के बाद सीमा की बैलेंस शीट देखियेः-

अब अगले सप्ताह फिर मिलेगें।अगले सप्ताह सीमा रेंक 3 से रेंक 12 के शेयरों की 200 डीएमए से स्थिति फिर से चैक करेगी यदि इनमें से कोई शेयर 200 डीएमए के 5 से 15 प्रतिशत उपर हुआ तो उसको लेगी नही तो रेंक 14 के शेयर से आगे बढेगी। 
अगला भाग इस लिंक पर पढियेः-
सीमा कौशिक के शेयर पोर्टफोलियो निमार्ण का चौथा सप्ताह
मुझे आप लोगों से एक शिकायत भी है कि इस आलेख के पिछले भागों पर इतने कम कमेंट आ रहें हैं कि मुझे पता भी नहीं चल रहा है कि मेरे पाठक इस सीरीज को जारी रखना चाहते हैं या नहीं।
आपके कमेंट मेरी एकमात्र फीस है वो मुझे नयी उर्जा देते हैं अतः आपको मेरा जबाब मिले या नहीं मिले क्यों कि मैं अकेला इतने जबाब नहीं दे पाता पर पढता सब हुं आप अपने कमेंट करना जारी रखें इसमें कजूंसी मेरी उर्जा कम कर रही है।
सादर।
महेश कौशिक

Matched Content