सेबी से पंजीकृत भारतीय रिसर्च एनालिस्ट महेश कौशिक से हिन्दी में सीखिये शेयर बाजार के गुर व हर सप्ताह पाईये फ्री शेयर टिप लोंग टर्म निवेश के लिये
सेबी पंजीकरण क्रमांक:-INH 100000908 Registered under SEBI(RESEARCH ANALYSTS) REGULATIONS, 2014
इस सप्ताह मार्केट में गिरावट का दौर होने से हमारे एक साथ 5 शेयर आईएफसीआई यूफलेक्स लिमिटेड बालमेर लावरी नेशनल फर्टिलाईजर अरविन्द लिमिटेड रिवर्स ट्रेड के दायरे में आ गये। शेयर चाहे कितने भी अच्छे हो यहां में आपको आॅटोमेटिक सिस्टम सिखाना चाहता हुं इसलिये रिवर्स ट्रेड करने के नियम की पुरी तरह पालना करते हुये हमने इन पाचों शेयरों में रिवर्स ट्रेड करके शेयर एक बार बेच दिये बाद में जब भी ये उनकी 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से ज्यादा उपर बंद होगें हम तुरंत उन्हें उतनी ही मात्रा में वापस ले लेगें जो हमारी प्रारंभिक मात्रा थी तथा इस बार 20 प्रतिशत मुनाफे के स्थान पर 20 प्रतिशत मुनाफा एंव रिवर्स ट्रेड में हुआ नुकसान दोनो वसूल करेगें।
इस सप्ताह GHCL का शेयर उसकी 200 DMA के 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत की रेंज में होने के कारण उसके 288.40 के भाव पर नये लिये तथा सप्ताह अतं में बैलेंस शीट निम्न प्रकार से रही:-
तो इस प्रकार मार्केट चाहे कितना भी बढा हमने हर हफते नियम से खरीददारी की तथा मार्केट गिरा तब भी हर हफते खरीददारी की सब कुछ नियम से चल रहा है तथा अभी भी 4 प्रतिशत से उपर लाभ है तथा पूर्ण विश्वास है कि ये सिस्टम वर्ष पुरा होने तक काफी लाभ में दिखायी देगा। मिलते हैं अगले हफते....... NEXT:-सीमा कौशिक के पोर्टफोलियो निमार्ण का 33 वां, सप्ताह ( 10 फरवरी 2018 से 16 फरवरी 2018)
इस सप्ताह इस सप्ताह से एक तो मैने शुक्रवार तक की कहानी अपडेट करनी प्रारंभ कर दी है ताकि सप्ताह मार्केट वीक के साथ साथ हो जाये अर्थात शुक्रवार को वीकएण्ड होता है इसलिये शुक्रवार तक कहानी अपडेट कर दी है पहले गुरूवार से बुधवार तक की कहानी अपडेट की जाती थी पर अब मैं शनिवार से शुक्रवार तक कहानी अपडेट किया करूंगा ताकि मार्केट वीक के साथ साथ आपको अपडेट मिलते रहें।।
इस सप्ताह बुधवार को जिदंल स्टैनलैस स्टील हिसार का शेयर उसकी 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत के बीच में ट्रेड कर रहा था इसलिये उसके 32 शेयर 202.15 के भाव पर ले लिये
साथ ही इस सप्ताह 31 जनवरी को शिपगिं कोर्प व ट्राईडेन्ट तथा 1 फरवरी को अपार इण्डस्ट्रीज का शेयर 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से ज्यादा नीचे बन्द हो गया इसलिये नियमानुसार उनमें रिवर्स ट्रेड कर ली इस ट्रेड Book में सबूत देखियेः-
रिवर्स ट्रेड का अर्थ यह नहीं है कि हमने शेयर हमेंशा के लिये बेच दिये हैं असल में हमने शेयरों को काल्पनिक रूप से अपने पास रखा हुआ है तथा मार्केट में जो घीसू भाई जैसे ज्यादा सयाने हैं एक बार उनको रखवाली करने के लिये दे दिये हैं जबतक मार्केट गिरा हुआ रहेगा हम कैश रखेगें तथा घीसू भाई जैसे समझदार निवेशक हमारे शेयर रखेगें तथा जब भी मार्केट वापस उपर जायेगा तथा ये शेयर वापस उनकी 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से ज्यादा उपर बंद होगें तब तक हमारे ये रखवाले शेयरों को रखकर परेशान हो चुके होगें तथा तब वो उपर की तरफ थोड़ा सा मूव आते ही उन्हें वापस बेच देगें तब हम ले लेगें वापस बस यहि रिवर्स ट्रेड है जो बढते मार्केट में मेरे फोलावर्स को बहुत खराब लगती थी पर अब बहुत अच्छी लग रही है क्यों है ना ऐसा हि कमेंट में बताना मुझे आपके ख्यालात क्या है इस पर........ मैने इस श्रंखला के पिछले भागों में आपको एक लिंक दिया था जिससे आप मेरी पुस्तक Top 100 डायवर्सिफाईड अन्डरवैल्यूड स्टोक्स की 200 डीएमए के साथ पुरी एक्सेल शीट डाउनलोड कर सकते हैं परन्तु अभी भी मेरे पास ऐसे ई मेल आते हैं कि मैं वो एक्सेल शीट वापस शेयर करूं कुछ मेरे फोलावर कहते हैं कि उनको एक्सेल शीट अपडेट करने में दिक्कत होती है यदि 100 शेयरों वाली ये एक्सेल शीट भी साथ ही अपडेट होती रहे तो उनको 200 डीएमए से शेयर के मार्केट प्राईस का विचलन ज्ञात करने के लिये आसानी व सुविधा रहेगी। कुछ पाठकों ने यह भी मांग की थी कि मैने जिन शेयरों में रिवर्स ट्रेड कर रखी है वो एक बार वापस बताऊं। तो चिन्ता की कोई बात नहीं है मैने इस एक्सेल शीट में आज दिनांक 07 फरवरी 2018 के ताजा भाव व 200 डीएमए अपडेट करवा दी है, इस शीट को जब आप डाउनलोड करेगें तेा आपको लाल निशान में दिखाये गये वो शेयर मिल जायेगें जिनमें अभी हमने रिवर्स ट्रेड कर रखी है। मैं इसे आपकी सुविधा के लिये वापस शेयर कर रहा हुं । इस पुरी शीट को आप निम्न लिंक से डानलोड कर सकते हैं पर शीट पासवर्ड Protect है पासवर्ड वही है जो पिछली शीट का था अर्थात यदि आपने मेरी पुस्तक खरीदी हो तो रेंक 100 के शेयर का जो 6 संख्याओं का बीएसई कोड है वही पासवर्ड है अर्थात 5***** इस प्रकार 6 संख्याओं का रेंक 100 के शेयर का बीएसई कोड आपको पासवर्ड के रूप में भरना है जिससे शीट ओपन हो जायेगी। Link For Download Excel Sheet:- https://drive.google.com/file/d/0BwqVx444SxLaOXJsRWFwTG1JNnc/view?usp=sharing
इस सप्ताह रविवार को मैने 2 वीडियो यूटयूब पर अपलोड किये व आपसे 1/2 घंटा लाईव बात भी की इस वजह से इस सप्ताह का अपडेट आने में विलम्ब हुआ आपने पिछले वीडियो नहीं देखें हो तो अब देख सकते हैंः-
Hindi Video On Option Trading
English Video On Option Trading
Recording Of Live Program
कमेंट में आपके विचारों से अवगत अवश्य करवावें। सादर।
Next:-
इस सप्ताह 23 जनवरी 2018 को आन्ध्रा बैंक का शेयर उसकी 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से ज्यादा नीचे बंद हो जाने के कारण रिवर्स ट्रेडिंग सिस्टम के दायरे में आ रहा था इसलिये नियमों की मर्यादा को ध्यान में रखते हुये इसमें रिवर्स ट्रेडिंग सिस्टम करके आन्ध्रा बैंक के 103 शेयर 56.20 के मूल्य पर बेचे।
यहां जो मेरे जागरूक पाठक है जो इस कहानी को शुरू से ध्यान से पढ रहें हैं वो एक बात पकड़ जायेगें कि आन्ध्रा बैंक के तो 102 शेयर ही थे पोर्टफोलियो में फिर 103 कैसे बेच डाले आपने?
असल में सीमा इस कहानी के अलावा भी आन्ध्रा बैंक के 107 शेयर पहले से होल्ड कर रही थी इसलिये उसके पास कुल 209 शेयर थे बेचते समय उसने भूल से 102 की जगह 103 शेयर बेच डाले अर्थत पहले के जो 107 शेयर थे उसमें से अब 106 ही रह गये हैं।
यहां स्पष्टीकरण फिर से दे दूं ये शेयर जो मैं बता रहा हुं मेरी पुस्तक Top 100 डायवर्सिफाईड स्टोक्स में से लिये गये हैं सब के सब अच्छे शेयर हैं तथा मेरे नियम से यदि आप अच्छे शेयर खरीदते हैं तथा कम मात्रा में खरीदते हैं तो उनमें स्टोप लोस रखने की कोई जरूयरत नहीं है। पर यहां पुस्तक में जो चिन्ता करने वाले पाठको के लिये नियम बनाया गया था कि जब भी शेयर 200 DMA से नीचे बंद हो जाये तब एक बार बेचकर निकल जाना है व 200 DMA के वापस उपर बंद होने पर वापस ले लेना है इससे चिन्ता मुक्त निवेश कर सकते हैं व मार्केट बहुत ज्यादा गिरता है तो पूरी तरह कैश पर आ सकते हैं व वापस जब शेयर लेगें तब यदि मार्केट में गिरावट लम्बी रहाती है तो उल्टे सस्ते दाम पर मिल सकते हैं ये सब आप पिछले भागेां में भी पढ चुके हैं यहां मैं ज्यादा सफाई नहीं दुंगा खाली ये बता देता हुं कि गलती को सुधरते हुये बैलेंस शीट में सिर्फ 102 शेयरों के विक्रय से प्राप्त राशि को ही कैश में शमिल किया गया है।
24 जनवरी को जब नया शेयर लेने की बारी थी तब रेंक 35 का शेयर दीवान हाउसिंग 588 पर उसकी 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत उपर ट्रेड कर रहा था तो बस उसके 11 शेयर नये ले लिये।
नियम के अनुसार ट्रेड बुक का Screenshot देखिये:-
इस सप्ताह 18 जनवरी को गैल ने 7.65 रूपये प्रति शेयर का हमें डिविडेन्ड भी दिया जिसकी राशि 114.75 भी बैलेंस शीट में जोड़ ली है आपको इस श्रखंला के पिछले भागेां में से एक बार फिर ये भाग वापस पढ लेने की मेरी सलाह है इससे आपकी यादें कुछ ताजा हो जायेगी:- http://hindi.maheshkaushik.com/2017/09/blog-post_25.html व सप्ताह के अतं में बैलेंस शीट इस प्रकार रहीः-
इस सप्ताह हमने उस आदर्श स्थिति का अनुभव किया जो मेरी शेयर बाजार की दुकान बनाने का मुख्य उदॅदेश्य रहा है।
आप दुकान शब्द के प्रयोग से चौंक गये होगें यदि ऐसा है तो आपने मेरी पुस्तक में Shopkeeper Aproch के बारे में नहीं पढा है कोई बात नहीं, आप पुस्तक नहीं खरीदना चाहें तो पुस्तक मत खरीदना आप फ्री मैं ज्ञान बटोरना जारी रखना चाहें तो मेरा एक वीडियो भी है जिसमें Shopkeeper Aproch के बारे में बताया गया है।
वो आदर्श स्थिति यह है कि प्रति सप्ताह एक शेयर बेचकर मुनाफा कमाना उसी के मूल पैसों को दुसरी कंपनी में निवेश करना।
ये सप्ताह ऐसा ही था जब सीमा ने प्रिज्म सीमेंट के 56 शेयर 138.80 रूपये प्रतिशेयर पर बेचकर (जो उसने 114 रूपये प्रतिशेयर में खरीदे थे) 1280.73 रूपये का मुनाफा कमाया मैने मुनाफे की गणना करते समय दोनो तरफ के ब्रोकरेज व कर आदि कम कर दिये हैं आप चाहें तो चैक कर सकते हैं 1280.73 शुद्ध मुनाफा है। इस सप्ताह रेंक 17 का शेयर Uflex Ltd उसकी 200 डीएमए से 14.50 प्रतिशत के लगभग उपर ट्रेड कर रहा था इसलिये सीमा ने प्राप्त मूलधन में से वापस के 13 शेयर 477.45 रूपये प्रतिशेयर के भाव पर खरीदे आप इस ट्रेड बुक में देखिये:-
बहुत से मेरे पाठक कल जो मैने स्टोप लोस पहचानने का वीडियो अपलोड किया था उससे वहम में पड़ गये मेरे पास ऐसे बहुत से ईमेल और कमेंट आये कि क्या मैंने अपने उस सिद्धान्त को छोड़ दिया या बदल दिया है जिसमें मैं कहा करता था कि यदि आप अपनी मासिक आय का 10 प्रतिशत हिस्सा एक शेयर में लगाते हैं तथा अच्छे शेयर नेट सेल पर शेयर आदि देखकर लेते हैं तो स्टोप लोस रखने की कोई जरूररत नहीं है?
यहां में वापस स्पष्ट कर दुं कि मैं खुद कभी स्टोप लोस नहीं रखता ना हि सीमा के शेयरों में स्टोप लोस रखते हैं यहां वीडियो तो उन मेरे बैचेन पाठकों के लिये बनाया है जो मुझ पर अति विश्वास करके जैसे ही मेरी कोई नयी टिप आती है उसमें अंधे होकर 3 से 5 लाख रूपये डाल कर रातों रात 1 से 2 लाख छाप लेने का ख्वाब देखने लगते हैं और स्टोक यदि 10 से 20 रूपये टूट जाता है तो फिर ये जुआरी भाई मुझे पानी पी पी कर कोसते हैं तो उनसे पीछा डुड़ाने के लिये स्टोप लोस बताना पड़ता है स्टोप लोस ऐसे व्यापारी भाईयों के लिये है माफ करना मैनें उनके लिये जुआरी शब्द का प्रयोग किया पर व्यापारी भाई उनके लिये ज्यादा सम्मानजनक शब्द रहेगा।
खैर Video ज्ञानवर्धक है तथा उसमें बताये गये स्टोप लोस का रिवर्स ट्रेडिंग सिस्टम के लिये भी प्रयोग किया जा सकता है।
Meri 1st Live Stream Ki recording:-
जिन्होनें वो वीडियो और मेरी पहली लाईव स्ट्रीम नहीं देखी है वो अब देख सकते हैं कल की लाईव स्ट्रीम में आपके इतने कमेंट नदी के पानी की तरह मेरी स्क्रीन पर आ रहे थे कि मैं आपके प्यार व स्नेह को देखकर अभिभूत हो गया बाद में मेरी बेटी ने मुझे बताया कि पापा आपका लाईव प्रसारण यूटयूब पर दुनिया भर में 5 वें स्थान पर ट्रेन्ड कर रहा था ये सब आप लोगों का प्यार है जो मुझे वापस लाईव आने के लिये मजबूर कर रहा है कल में जिनके नाम नहीं ले पाया या जिनके जबाब नहीं दे पाया वो नाराज मत होना मैंउनसे माफी चाहता हुं।
मैं जल्दी ही वापस लाईव आकर आपकी और भी समस्याओं का जबाब देने का प्रयास करूंगा अबके मैं जब भी लाईव आउंगा मेरी शेयरजिनियस ऐप से आधा घंटा पहले आपको Notification देकर बता दुंगा और ज्यादा से ज्यादा जबाब देने का प्रयास करूंगा।
एक नयी बात और भी है कि यूटयूब ने मुझे ओफर दिया कि मैं सूपर चैट ओप्शन ले लूं जिसमें जो फोलोवर पैसे देगा उसका कमेंट उपर आ जायेगा व मैं पैसे देने वालों के जबाब पहले दे दुं उस आमदनी में मेरा भी हिस्सा रहेगा पर ऐसा करना मेरी आत्मा के खिलाफ है मैं पैसे कमाने के लिये लाईव नहीं आता हुं इससे तो लाटरी वाला सिस्टम अच्छा है कि कमेंटों की बहती हुयी नदी में से जो भी कमेंट सामने आ जाये उसका जबाब दे देवें व बाकी अगली बार तक इंतजार करें या दुसरे वीडियो पर ब्लोग पर कमेंट करते रहें मैं प्रयास करता हुं कि ज्यादा से ज्यादा को जबाब दे सकूं।
Balance Sheet:-
Regards, Wait for Your Comment.................................. Next:-
इसलिये हमनें ब्लू स्टार लिमिटेड के 8 शेयर 807 के भाव पर ले लिये इस ट्रेड बुक में दोनो खरीददारी ब्लू स्टार व जेके टायर की आप एक साथ देख सकते हैं।
तो कछुए की चाल से हम धीरे धीरे चलते हुये अब 10.37 प्रतिशत मुनाफे तक आ गये हैं मुझे विश्वास है कि जब तक इस पुस्तक का 1 जुलाई 2018 वाला संस्करण आयेगा तब तक हमारा मुनाफा उस सीमा तक बढ जायेगा कि आप आश्चर्यचकित हो उठेगें। यहां ये भी ध्यान देवें कि 10.37 प्रतिशत जो मुनाफा है वो सम्पूर्ण निवेश की गयी राशि पर है जिसमें से 12800 तो हमने इसी सप्ताह निवेश की है अर्थत इस सप्ताह निवेश की गयी राशि 12800 पर भी 10.37 प्रतिशत मुनाफा मिल रहा है अतः जब ऐसी स्थिति आ जायेगी कि प्रति सप्ताह एक शेयर बेच लेवें तथा एक शेयर नया ले लेवें तब नयी राशि मार्केट में डालनी बिल्कुल बंद हो जायेगी तब ये मुनाफे का प्रतिशत बहुत तेज गती से उपर की तरफ बढता हुआ दिखेगा। हां यदि मार्केट किसी कारणवश बुरी तरह से गिर जाता हे तो भी रिवर्स ट्रेडिंग के कारण सीमा को नुकसान तो नहीं होगा उसकी मूल राशि तो लगभग वापस मिल ही जायेगी व ऐसी स्थिति में 100 प्रतिशत कैश पर होना भी आपको रिवर्स ट्रेडिंग सिस्टम क्या है उसका असली अर्थ समझा देगा देखिये आगे आगे होता है क्या अब बैलेंस शीट के साथ इस सप्ताह की कहानी को विराम देते हैं:-