मंगलवार, 9 जनवरी 2018

सीमा कौशिक के पोर्टफोलियो निमार्ण का 27 वां, सप्ताह (28 दिसम्बर 2017 से 3 जनवरी 2018)

 प्रिय पाठको, 
 नमस्कार, 
 Click Here To Read English Translation Of This Series 
 नये पाठक इस कहानी को शुरू से इस लिंक सें पढकर पढते पढते आयें तब समझ आयेगी ये क्या कहानी है:- 
 सीमा कौशिक ने मेरी पुस्तक से अपना शेयर बाजार का रिस्क फ्री डायवर्सिफाईड पोर्टफोलियो कैसे बनाया
इस सप्ताह 28 दिसम्बर 2017 को जेपी ऐसोसियेट के जो शेयर हमने 18 रूपये 15 पैसे के भाव पर लिये थे उनमें 20 प्रतिशत मुनाफा मिल जाने के कारण उनको 22.70 के भाव पर बेचकर, ब्रोकरेज वगैरा कम करने के बाद Net 1512.96 रूपये मुनाफा कमाया ।
इस ट्रेड बुक में देखियेः-
इसी प्रकार एक जनवरी 2018 को नेशनल फर्टिलाईतजर का शेयर जो हमने रिवर्स ट्रेड कर रखा था वापस उसकी 200 डीएमए से 5 प्रतिशत उपर बंद हो जाने के कारण 92 शेयर वापस ले लिये।
 इस बार हमारा टारगेट इसमें 20 प्रतिशत मुनाफे के स्थान पर Last ट्रेड में हुये नुकसान की पूर्ति सहित 20 प्रतिशत मुनाफा होगा।
 यदि ये लाईन आपके समझ में नहीं आयी तो इसका मतलब है कि आपने इस कहानी को पहले भाग से एक एक भाग मन लगाकर नहीं पढा है, ये बहुत गलत बात है, नये पाठक इस कहानी को शुरू से इस लिंक सें पढकर पढते पढते आयें तब समझ आयेगी ये क्या कहानी है:- 
 सीमा कौशिक ने मेरी पुस्तक से अपना शेयर बाजार का रिस्क फ्री डायवर्सिफाईड पोर्टफोलियो कैसे बनाया
इस ट्रेड बुक में देखियेः-
अब इस सप्ताह 3 जनवरी 2018 को रेंक 34 का शेयर Future लाईफ स्टाईल फैशन लिमिटेड (FLFL) उसकी 200 डीएमए से 10 प्रतिशत के लगभग उपर, @361.95 पर ट्रेड कर रहा था तो बस नियमानुसार उसके 18 शेयर लेकर ब्रोकरेज सहित 6565.41 का निवेश किया इस ट्रेड बुक में देखियेः-

अब इस सप्ताह 3 जनवरी 2018 को सीमा की बैलेसं शीट देखिये व कमेंट में अपने विचारों से अवगत करवायें:-

Next:-

सीमा कौशिक के पोर्टफोलियो निमार्ण का 28 वां, सप्ताह (4 जनवरी 2018 से 10 जनवरी 2018)

गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

सीमा कौशिक के पोर्टफोलियो निमार्ण का 26 वां, सप्ताह (21 दिसम्बर 2017 से 27 दिसम्बर 2017)

प्रिय पाठको,
  नमस्कार,
 नये पाठक इस कहानी को शुरू से इस लिंक सें पढकर पढते पढते आयें तब समझ आयेगी ये क्या कहानी है:-
इस सप्ताह मैने मेरी पुस्तक के अनुसार 200 डीएमए चैक करनी शुरू की तो रैंक 1 से 40 तक के शेयरों की  स्थिति इस प्रकार थी इस पुरी एक्सेल शीट को डाउनलोड करने का पुरा लिंक इसी श्रखंला के पिछे के भागों में किसी भाग में दिया गया है आप एक्सेल शीट में रैकं 1 से 40 तक की  स्थिति देखिये 27 दिसम्बर को ऐसी थी:-
इनमें जो शेयर पीले रंग में दिये हैं वो हम लेकर बेच चुके हैं अब उन पर वापस विचार करने के लिये अगले साल 1 जुलाई 2018 तक इंतजार करना पड़ेगा जब इस पुस्तक का नया संस्करण आयेगा उसमें ये शेयर वापस आते हैं या नहीं किस रैंक पर आते हैं उस समय के के अनुसार इनको वापस लेना है ।
 जो शेयर लाल निशान में है उनमें हमनें रिवर्स ट्रेड कर रखी है ये जब भी 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से उपर बंद होगें तब लेगें।
जो शेयर हरे निशान में है वो होल्ड है, 
तो आप देख सकते हैं कि इस सप्ताह रैंक 29 का शेयर आईएफसीआई लिमिटेड उसकी 200 डीएमए से 7.10 प्रतिशत उपर आ गया इसलिये हमने  IFCI Ltd के 225 शेयर 28.60 के भाव पर लेकर Brokeradge सहित 6486.76 का निववेश किया इस ट्रेड बुक में देखिये:-
अब बारी है 27 दिसम्बर की बैलेंस शीट दिखाने की तो ये देखिये  अभी भी 8 प्रतिशत लाभ में चल रहे हैं:-

 सादर। आपका 

सोमवार, 25 दिसंबर 2017

सीमा कौशिक के पोर्टफोलियो निमार्ण का 23 वां, 24 वां, 25 वां, सप्ताह (23 नवंबर 2017 से 20 दिसम्बर 2017)

प्रिय पाठको 
जब मैने इस ब्लोग को मासिक अपडेट करने की घोषणा की तब आप लोगों के इतने कमेंट और इतने ई मेल आये की साप्ताहिक अपडेट ही उचित था तथा आपको समझाने व तदानुसार शेयर लेने में आसानी होती थी तथा आपने कहा कि मैं इसे मासिक अपडेट ना करके साप्ताहिक ही रखूं । 
नये पाठक इस कहानी को शुरू से इस लिंक सें पढकर पढते पढते आयें तब समझ आयेगी ये क्या कहानी है:-सीमा कौशिक ने मेरी पुस्तक से अपना शेयर बाजार का रिस्क फ्री डायवर्सिफाईड पोर्टफोलियो कैसे बनाया
आप जानते हैं कि मेरा दिल कितना नाजुक है आपके इस प्यार व स्नेह को देखकर मुझे वापस साप्ताहिक अपडेट जारी रखने पर विवश होना पड़ा है तथा अब में पिछले तीन सप्ताह की कहानी एक साथ अपडेट कर रहा हुं आगे से  पहले की भांति साप्ताहिक अपडेट होती रहेगी तथा आप साथ में शेयर लेतें हैं ये जानकार मैने निणर्य यह भी लिया है कि मैं बुधवार की शाम से ही इस ब्लोग को साप्ताहिक अपडेट रना प्रारंभ कर दुंगा ताकि रविवार तक इंतजार ही नहीं करना पड़े।
29 नवंबर 2017 को रैंक 33 का शेयर पैट्रोनेट एलएनजी  256 के भाव पर उसकी 200 डीएमए 222.89से 14.85 प्रतिशत उपर ट्रेड कर रहा था इसलिये हमनें 25 शेयर 255.95 के भाव पर लेकर कुल 6447.27 रूपये का निवेश किया इस ट्रेड बुक में देखियेः-
छह दिसम्बर को हमने Balmer Lawrie & Company कपंनी के 25 शेयर 262.75 के भाव पर लिये क्यों कि रेंक के अनुसार वो अपनी 200 डीएमए से 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत उपर ट्रेड कर रहा था। इसी प्रकार 13 दिसम्बर को हिन्डालको व 20 दिसम्बर को आशेक लीलेंड में 6400 रूपये के लगभग का निवेश किया जो आप इन ट्रेड बुक में देख सकते हैंः-

इन तीन सप्ताह की अवधि में हमनें 23 नवबंर को जम्मू एण्ड कश्मीर बैंक उसकी 200 डीएमए से कम होने के कारण बेचकर रिवर्स ट्रेडिंग कर ली इस ट्रेड बुक में देखिये:-


इसी प्रकार 5 दिसम्बर को जेके टायर व 20 दिसम्बर को बलरामपुर चीनी में रिवर्स ट्रेडिंग कर ली देखियेः-

तो 22 दिसम्बर की बैलेंस शीट देखिये सुखद आश्चर्य है कि अभी भी सीमा 8.16 प्रतिशत लाभ मैं है जा बैंक एफडी से ज्यादा है क्यों कि बैंक में हमें 6.75 प्रतिशत ब्याज मिलता व पैसे भी एक साथ निवेश करने पड़ते यहां हमनें 96000 रूपये धीरेधीरे 6 माह में निवेश किये हैं तब भी 8.16 प्रतिशत लाभ है बीच में मार्केट टूटा या चढ़ा हमनें कभी चिन्ता नहीं की हम अपने अनुशासन से चलते गये ये लाभ और भी ज्यादा होता यदि हम SAIL में Reverse Trading करने के बाद वापस नुकसान की पूर्ति सहित प्रोफिट बुक करना भुले नहीं होते जैसा कि पिछले अध्यायों में बताया गया है।नये पाठक इस कहानी को शुरू से इस लिंक सें पढकर पढते पढते आयें तब समझ आयेगी ये क्या कहानी है:-सीमा कौशिक ने मेरी पुस्तक से अपना शेयर बाजार का रिस्क फ्री डायवर्सिफाईड पोर्टफोलियो कैसे बनाया
Balance Sheet:-

आपके उदगार व्यक्त करने का समय आ गया आप कमेंट में आपने विचारों से अवश्य अवगत कराते रहें मैं पुरी कोशिश करता हुं ज्यादा से ज्यादा जबाब देने की, सादर
Next:-

सीमा कौशिक के पोर्टफोलियो निमार्ण का 26 वां, सप्ताह (21 दिसम्बर 2017 से 27 दिसम्बर 2017)

सोमवार, 4 दिसंबर 2017

सीमा कौशिक के पोर्टफोलियो निर्माण का छठा महिना ( मासिक अपडेट प्रारंभ)

प्रिय साथियो
अभी तक आप पर्याप्त सीख चुके हैं कि मेरी पुस्तक में बताये गये स्टोक्स को शोर्ट टर्म के लिये कैसे खरीदना है अब मेरा मानना है कि आपको महिने में एक बार पुरे महिने के चारों बुधवारों को हमनें कौनसे स्टोक लिये कौनसे स्टोक्स में रिवर्स ट्रेडिंग की तथा कौनसे स्टोक्स में रिवर्स ट्रेडिंग की अपडेट करना ठीक रहेगा।
क्यों कि मैं प्रत्येक रविवार की छुट्टी को इस ब्लोग को अपडेट करने की तैयारी करने लगता हुं तो मैं अन्य रिसर्च रिपोर्ट के प्रकाशन में समय नहीं दे पाता इससे आप लोगों की शिकायतें प्राप्त होती है कि ब्लोग रेगुलर अपडेट नहीं होते।
अतःअब महिने के आखरी रविवार को यानी 31 दिसबंर  2017को पुरे दिसंबर की कहानी एक साथ अपडेट करने से मुझे भी सुविधा रहेगी व आपको भी महिने में एक बार के परिवर्तन जानने में पढनें में भी आनंद आयेगा।
अतः इस ब्लोग पर अपडेट साप्ताहिक के स्थान पर मासिक अपडेट प्रत्येक माह के आखरी रविवार को किया जायेगा हालांकि हम प्रत्येक बुधवार को पहले की भांति शेयर लेते रहेगें पर ब्लोग पर पुरे महिने की कहानी एक साथ देनें से मैं मेरे अन्य ब्लोग अपडेट कर पाउंगा व रिसर्च रिपोर्ट में समय लगा पाउंगा।
सादर।
आपने मेरे नये वीडियो नहीं देखें हो तो देख सकतें हैंः-





सोमवार, 27 नवंबर 2017

शेयर बाजार के बन्दरों की कहानी /सीमा कौशिक के पोर्टफोलियो निमार्ण का 22 वां सप्ताह (16 नवंबर 2017 से 22 नवबंर 2017)

यदि आप नये पाठक है आपने पहले भाग से इस कहानी को नहीं पढा है तो मेरा निवेदन है कि पहले भाग से पढना प्रारभं करें पहले भाग का लिंक हैः-
इस सप्ताह निम्न चित्र के अनुसार शेयरों की रेकंवार 200 डीएमए से स्थिति चैक करने पर Rank#8 राजेश एक्सर्पोट का शेयर उसकी 200 डीएमए से 14.70 प्रतिशत उपर ट्रेड कर रहा था:-

इनमें से जो शेयर हरे रंग में दिखायें हैं वो हमारे पास होल्ड है पीले रंग वाले में हम बेचकर प्रोफिट बुक कर चुके हैं तथा लाल रंग वालों में हमने रिवर्स ट्रेड कर रखी है।इसलिए इस सप्ताह राजेश एक्सर्पोट के 8 शेयर 761 के भाव पर लेकर 6136.24 का नया निवेश किया इस ट्रेड बुक में देखिये:-
इस सप्ताह में इतनी सी कहानी बताउंगा तो आपको कुछ नया सीखने का मजा नहीं आयेगा तो इसलिए आपको शेयर बाजार के बन्दरों की कहानी सुनातें हैं।
मेरे पास ऐसे ई-मेल सबसे ज्यादा आते हैं कि महेश सर मैने शेयर XYZ की नेट सेल प्रति शेयर चैक की तो वो 79.70 आयी शेयर XYZ अभी 890.75 पर ट्रेड कर रहा है ऐसा कैसे सभंव है मेरे से गणना में क्या गलती हुयी है?
पहली बात तो आप ये ध्यान रखें कि शेयर की नेट सेल प्रति शेयर 79.70 रूपये है तथा वो इससे नीचे के मूल्य पर ट्रेड  कर रहा है तो इसका अर्थ यह है कि शेयर अडंरवैल्यूड है तथा उपर ट्रेड  कर रहा है तो शेयर ओवरवैल्यूड है पर इसका अर्थ ये कदापि नहीं है कि शेयर उसकी नेट सेल प्रति शेयर से ज्यादा उपर ट्रेड  ही नहीं कर सकता। 
ज्यादातर शेयर जब मार्केट बुल रन में होता है तो तेजी पकड़ लेते हैं तथा ये नेट सेल पर शेयर से कितने भी उपर जा सकते हैं।
ऐसे शेयरों को खरीदते समय आपको मेरी बन्दरों की कहानी याद रखनी है कि आप शेयर खरीदें बन्दर नहीं खरीदें।
तो अब आप बन्दरों की कहानी सुनें।
एक गांव में एक कपंनी का ओफिस खुला उस कपंनी ने ग्राम वालों को कहा "प्रिय ग्राम वासियो हम बंदर के बालों से एक दवाई बनातें हैं इसके लिए बदंर की पीठ के थोडे़ से बाल ही काम में आते हैं आप हमारे को बंदर पकड कर लाकर दो तथा प्रति बंदर 500 रूपये ले लो। ग्राम वालों ने एक दो बंदर पकड़े तथा 500-500 रूपये के हिसाब से कपंनी को दे दिये कपंनी ने इनको एक पिजरें में डाल दिया ।
ग्राम के दूसरे लोगों को भी बिजनेस सरल लगा उन्होनें भी बंदर पकड़-पकड़ के 500 रूपये कमाना चालु कर दिया कपंनी लेती गयी पीठ के थोडे़ से बाल काट कर पिजरें में डालती गयी।
अब बंदर कम पड़ गये कपंनी बोली अब आपको 1000-1000 रूपये बंदर के देगें । ग्राम वालों में लालच बढ़ गया वो सारे काम धंधे छोड़ कर सारे दिन बन्दरों की तलाश करने लगे जैसे आप और मैं शेयरों का तलाश करते हैं। 
जब बंदर लगभग खत्म हो गये तब कपंनी ने कहा आप हमारे से बाल कटे बंदर 1500-1500 में ले लो इनको खिलाओ पिलाओ जब पीठ के बाल वापस उग जाये तब 3000-3000 में आपसे वापस ले लेगें। ग्राम वाले लाईन में लग गये पिजरें में एक-एक बन्दर 1500-1500 देकर ले जाने लग गये। कुछ मेरे जैसे ज्यादा होशियार थे वो तो बोले कंपनी भाग जायेगी इसलिए उन्होने बंदर नहीं लिये ।
परन्तु चमत्कार हो गया 7 दिन बाद कपंनी ने बदरों की पीठ में थोडे़ बाल देखकर वापस 3000-3000 में वो बदंर ले लिये तथा कहा आप इनको 3500-3500 में वापस खरीद लो सात दिन खिलाओ पिलाओ इनके बाल उगाओ अबके हम 5000-5000 में वापस ले लेगें।
अब के मेरे जैसे ज्यादा शयानें भी बन्दर ले गये तथा कपंनी ब्लूचिप थी उसने सबको 5000-5000 देकर बंदर वापस खरीद लिये।
अब कपंनी ने कहा आप चाहें तो 5500-5500 रूपये में बंदर वापस ले सकते हैं सात दिन खिला पिला के बाल उगा के दे देना हम अबके 10000-10000 रूपये देकर वापस लेगें क्योंकि अतंराष्ट्रीय मार्केट में इनके बालों की मांग बहुत बढ़ गयी है।
लोगों में होड़ मच गयी जैसी आज कल डी-मैट खाते खुलवाने की होड़ मची हुयी है कपंनी के बन्दरों का सारा स्टाॅक 5500-5500 रूपये में चला गया। लोग बन्दरों को खुब केले, चने खिला रहे थे रोज उनके बाल चैक कर रहे थे अबके जब बेचने गये तब कपंनी के कार्यालय पर ताला लटक गया था।
तो भाईयों आप चाहे नेट सेल पर शेयर से जितना भी उपर शेयर खरीदना पर बन्दर नहीं ले लेवें इसका ध्यान रखना नहीं तो ऐसे बन्दर वापस नहीं बिकेंगे। 
 इस सप्ताह 22 Nov 2017 मार्केट बंद होेेने पर सीमा की बैलेंस शीट देखिये:-


जिन पाठको ने मेरी पुस्तक ” कैसे पहुॅंचा अब्दुल शेयर बाजार में शून्य से शिखर तक ” अभी तक नहीं ली है वो अब छपी हुयी पुस्तक (पेपरबैक संस्करण) 399 रूपये में फ्लीपकार्ट व अमेजन से भी ले सकतें हैं जिसका लिंक हैः-
फ्लीपकार्ट का लिंक:- Kese Pahuncha Abdul Share Bazar Main Shunya Se Shikhar Tak (Hindi Edition)
सादर ।

Matched Content