सेबी से पंजीकृत भारतीय रिसर्च एनालिस्ट महेश कौशिक से हिन्दी में सीखिये शेयर बाजार के गुर व हर सप्ताह पाईये फ्री शेयर टिप लोंग टर्म निवेश के लिये
सेबी पंजीकरण क्रमांक:-INH 100000908 Registered under SEBI(RESEARCH ANALYSTS) REGULATIONS, 2014
यदि आप पहली बार इस ब्लोग पर आये हैं और आपने इस आलेख के पिछले भाग को नहीं पढा है तो कृपया निम्न लिंक पर जाकर इस आलेख के प्रथम भाग से पढना आरंभ करें। लिंकः- सीमा कौशिक ने मेरी पुस्तक से अपना शेयर बाजार का रिस्क फ्री डायवर्सिफाईड पोर्टफोलियो कैसे बनाया? दिनांक 5 जुलाई 2017 को बुधवार के दिन सीमा कौशिक ने रेंक 2 का शेयर पीटीसी इडिंया लिमिटेड चैक किया जो पुस्तक में बताये अनुसार अपनी 200 डीएमए से 15 प्रतिशत उपर ट्रेड कर रहा था। जैसा कि पुस्तक में बताया गया था कि यदि शेयर 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत उपर ट्रेड कर रहा हो तो निवेश करना उचित रहता है सीमा कौशिक ने 5 जुलाई 2017 को मार्केट प्राइस 97.80 पर पीटीसी ईण्डिया के 65 शेयर खरीद लिये इस ट्रेड बुक में देखियेः-
तो दिनांक 05.07.17 को मार्केट बंद होने के बाद सीमा की बैलेंस शीट का हाल देखियेः-
तो अगले रविवार को फिर मिलते हैं ये बताने के लिये कि आगे क्या होता है।
उक्त पुस्तक की ज्यादा जानकारी निम्न लिंक से लिजियेः-
आपको याद होगा हाल ही मैं मेरी एक अंग्रेजी पुस्तक "Top 100 Diversified Undervalued Indian Stocks For FY 2017-2018" का ई वर्जन पब्लिश हुआ है और यह पुस्तक अभी सिर्फ एन्ड्रोईड डीवाईस पर किन्डले एप से पढने के लिये उपलब्ध है।
हालांकि इसका पेपरबैक संस्करण पोथी डोट कोम से प्रकाशित होकर जल्दी ही उपलब्ध हो जायेगा।
चूंकि इसका हिन्दी वर्जन पब्लिश करने की मेरी कोई योजना नहीं है क्यों कि मैं अभी अपनी आगामी पुस्तक "कैसे पहुंचा अब्दुल शेयर बाजार के शून्य से शिखर तक" को पूर्ण करने में लगा हुआ हुं तथा अन्य कई उत्पादक गतिविधियों में व्यस्त होने से इतना समय ही नहीं है कि मैं इसका हिन्दी संस्करण भी आपको दे सकूं।
इसलिये इस बार मैने मेरे हिन्दी पाठकों के लिये मेरे हिन्दी ब्लोग का चयन किया है जिसमें में आपको इस पुस्तक का प्रैक्टीकल उपयोग तथा इसकी परफोरमेन्स स्टेप बाई स्टेप सीखाना चाहता हुं।
चलिये अब बताते हैं आपको संक्षेप में कि इस पुस्तक में क्या लिखा था इसमें मैने भारत के बाजार की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली 500 कपंनियों में से 100 ऐसी कंपनियों का सेलेक्शन किया है जिनकी नेट सेल पर शेयर ज्यादा है परन्तु प्राइस के अनुसार उनके सेक्टर में उनका प्राईस/नेट सेल पर शेयर रेशो सबसे कम है।
इस प्रकार इसमें 100 अलग अलग सेक्टरों की 100 कंपनियों की सूची व उनका संक्षिप्त विवरण दिया है जिनका मार्केट प्राईस/नेट सेल पर शेयर उनके सेक्टर में कम होने के साथ साथ वो भारतिय शेयर बाजार की सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली 500 कपंनियों में से एक है।
ज्यादा जानकारी के लिये तो आपको ये पुस्तक खरीदनी पड़ेगी जिसका लिंक में आगे उपलब्ध करवा दुंगा।
अब इस पुस्तक को खरीदने के बाद मैने निवेश करने की तीन अलग अलग विधियां बतायी है।
1. पहली विधी में यदि आप लोन्ग टर्म निवेशक है तथा आपके पास बहुत पैसा है जो आपको कंही न कंही लगाना है तथा आप अपने शेयरों के भाव रोज चैक नहीं करते आपको शेयर कुछ गिर भी जाये तो कोई चिन्ता नहीं होती तथा आप 3 से 5 साल के लिये निवेश करना चाहते हैं उनके लिये पहली विधी बतायी है।
2. दुसरी विधी मघ्यम अवधि के निवेशकों के लिये है जो एक से तीन साल निवेश करना चाहते हैं।
3. तीसरी विधी उन छोटे निवेशकों के लिये है जो अपने शेयरों के प्राईस बार बार चैक करते हैं जिनकों प्राईस नीचे गिरने पर चिन्ता भी होती है तथा जो छोटी अवधि के लिये निवेश करते हैं।
जैसा कि पहले कहा है मैं यहां पुरी किताब हिन्दी में नहीं करके दे रहा इसलिये आपको ज्यादा जानकारी के लिये 199 रूपये खर्च करके पुस्तक लेनी ही होगी ज्यादातर मैरे फोलोवर ने तो पहले ही ले ली है इसलिये आप यदि पहली बार मेरे ब्लोग पढ रहे हैं तो ही आपको पुस्तक लेने की आवश्यकता है।
ये पुस्तक किन्डले अनलिमिटेड पर आप फ्री भी पढ सकते हैं।
नये फोलोवरों को मेरी सलाह है वो जल्दबाजी करके पुस्तक नहीं खरीदें क्यों कि इसमें कोई ऐसी जादु की छड़ी नहीं दी है जो आपको रातों रात करोड़पति बना देगी आप सिर्फ इस श्रखंला के लेख पढते रहें आपको साल भर में लगे कि इस विधी से कुछ फायदा है तो अगले साल इस पुस्तक का भाग 2 ले सकते हैं।
तो इस श्रखंला में मैं आपको प्रैक्टीकल व सच्चे उदाहरणों से समझाउंगा कि सीमा कौशिक ने मेरी पुस्तक से अपना शेयर बाजार का रिस्क फ्री डायवर्सिफाईड पोर्टफोलियो कैसे बनाया?
सीमा कौशिक मेरी पत्नी है जो एक गृहणी है तथा उपर बताये गये तीन प्रकार के निवेशकों में से तीसरे दर्जे में आती है आप चाहे अपने आप को लोन्ग टर्म निवेशक कहते हों परन्तु मैं जानता हुं कि ज्यादातर निवेशक शोर्ट टर्म वाले ही होते हैं वो जब किसी शेयर में फसं जाते हैं तो अपनी आत्मा की शांति के लिये लोन्ग टर्म वाले बन जाते हैं।
अर्थात सीमा कौशिक छोटी निवेशक है तथा छोटी अवधि में बगैर घाटा खाये शेयरों में निवेश करना चाहती है।
उसने मेरी पुस्तक "Top 100 Diversified Undervalued Indian Stocks For FY 2017-2018" से उसी प्रकार निवेश करने की योजना बनायी जैसा पुस्तक में बताया गया है कि छोटे निवेशकों को प्रति सप्ताह पुस्तक में दिये गये 100 शेयरों में से रेंकवाईज ऐसे शेयर का चयन करना है जो उसकी 200 डीएमए से उपर ट्रेड कर रहा हो तथा उसमें से रेंकवाईज जो शेयर सबसे उपर रेंक में हो उसमें 6400 रूपये का निवेश करना है।
फिर इस शेयर को तब तक होल्ड करना है जब तक कि या तो उसमें हमें खरीद मूल्य का 20 प्रतिशत मुनाफा नहीं हो जाये या ये शेयर जब उसकी 200 दिन की मूविंग ऐवरेज से 5 प्रतिशत नीचे जाकर बंद नहीं हो जाये।
अर्थात हम या तो 20 प्रतिशत मुनाफा बुक करेगें या जब शेयर उसकी 200 दिन की मूविंग ऐवरेज से नीचे बंद हो जायेगा तो उसको अस्थायी रूप से बेचकर बचा हुआ कैश वापस ले लेगें तथा उसका इंतजार करेगें जब भी वो 200 दिन की मूविंग ऐवरेज से 5 प्रतिशत उपर आकर बंद होगा तब उतने ही शेयर वापस ले लेगें जितने हमने बेचे थे।
आप यदि इसे नहीं भी समझे हैं तो इस लेख के आगामी भागों को साक्षी भाव से देखते रहिये कि क्या होता है तब आप सब कुछ समझ जायेगें।
चलिये अब संक्षेप में देखतें है कि क्या हुआ सीमा कौशिक ने मेरी पुस्तक के रेंक 1 शेयर की जिसका नाम चेन्नई पैट्रोलियम कोरपोरेशन लिमिटेड है कि 200 दिन की डीएमए बुधवार 28.06.2017 को 331 के आसपास थी और शेयर 349 पर ट्रेड कर रहा था इसलिये 200 डीएमए से उपर होने के कारण सीमा कौशिक ने 18 शेयर चेन्नई पैट्रोलियम कोरपोरेशन के ले लिये जैसा कि नीचे की ट्रेड बुक स्नेपशोट में देखिये:-
कुल मिलाकर सीमा को 6329.49 रूपये का निवेश करना पड़ा था जैसा कि पुस्तक में बताया है आपको एक सप्ताह मे एक ही शेयर में निवेश करना है।
सीमा प्रत्येक बुधवार या गुरूवार को निवेश करेगी तथा अगले बुधवार को रेंक 2 के शेयर की 200 डीएमए चैक करेगी यदि वो उससे 5 से 15 प्रतिशत उपर हुआ तो रेंक 2 का शेयर लेगी नहीं हो रेंक 3 को चेक करेगी वो भी फिट नहीं हुआ तो रेंक 4 के शेयर पर विचार करेगी पर एक सप्ताह में एक ही शेयर लेगी।
तो अगले रविवार को फिर मिलते हैं ये बताने के लिये कि आगे क्या होता है।
अब 28.06.07 सीमा की बैलेंस शाीट निम्न प्रकार थीः-
उक्त पुस्तक की ज्यादा जानकारी निम्न लिंक से लिजियेः-
एक प्रश्न आपके मन में आ रहा होगा जब मेरी पत्नी गृहणी है तो शेयरों में लगाने के लिये पैसा कहां से आता है?
क्या मैं उसे अपने पैसे उधार देता हुं?
नहीं ऐसा नहीं है वो गृहणी है पर उसका यूटयूब पर खाने से संबधित चैनल है जिसका नाम है सीमा की रसोई तथा इस पर विज्ञापनों से उसको इतनी आय हो जाती है कि वो इस सिस्टम के तहत प्रति सप्ताह निवेश कर सकती है।
अब आप कमेंट में ये मत पुछना कि महेश सर यूटयूब पर चैनल खोल कर कैसे पैसा कमा सकते हैं?
आप यूटयूब पर इससे सबंधित विडीयो देख सकते हैं आपको पता चल जायेगा कि यूटयूब पर विज्ञापनों से आय कैसे करते हैं।
उपर की कहानी एकदम सच्ची बतायी जा रही है ईमानदारी के सबूत के तौर पर ट्रेड बुक का स्क्रीनशोट भी उपर दिया है, तथा आप सीमा की रसोई चैनल भी इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं:-
लम्बे समय के बाद मैं आज अपने हिन्दी ब्लोग को अपडेट कर रहा हुं दरअसल आज का विषय है कि कभी भी शेयरों की टीप देने वाली कोई भी पेड सर्विस को सब्सकराईब नहीं करें।
आप पुछेगें क्यों?
मेरे पास ऐसे प्रतिदिन ई मेल आते हैं कि प्रिय मि0कोैशिक क्या आपकी कोई पेड सर्विस है क्यों कि मैं आपसे पैसे देकर शेयर टीप खरीदना चाहता हुं।
मुझे आश्चर्य होता है कि जब मेरी एप पर ओर मेरे ब्लोगों पर मुफत में रिसर्च रिपोर्ट व शेयर टीप डाली जाती है तो लोग क्यों मेरी ऐसी सर्विस चाहते हैं जिसमें मैं उनसे कुछ पैसा वसूल करके अपनी शेयर मार्केट की सलाह उनको दूं? दरअसल वो सोचते हैं कि मैं पैसे लेकर सलाह बेचूंगा तो शायद ओर भी अच्छी होगी जिससे वो रातों रात करोड़पति बन जायेगें।
चलिये इसी पर कुछ याद आया मैं मूल रूप से में तहसील में टीआरए के पद पर काम करता हुं तथा मेरे पास हमारे जिला कलेक्टर कार्यालय के सहायक राजस्व लेखाअधिकारी का चार्ज भी है। ऐसी स्थिति में मेरे पास जब कोई किसान अपना काम लेकर आता है तथा मैं उसकी समस्या सुनकर उसका समाधान कर देता हुं तो उसको विश्वास ही नहीं होता कि उसका काम हो गया है वो बार बार एक ही रट लगाता है बाबुजी चाय पानी ले लिजिये?
मैं उसे समझता हुं कि भाई राज्य सरकार ने हमें इसी काम के लिये रखा है। मैं चाय पीता नहीं, पानी मैं अपने घर से आरओ का लेकर आता हुं तथा आपका काम मैने कर दिया है परन्तु उसको विश्वास नहीं होता कि बगैर चाय और पानी के उसका काम कैसे हो सकता है।वो फिर आग्रह करता है बाबुजी क्यों परेशान कर रहें हैं चाय पानी लेकर काम क्यों नहीं कर देते इस पर बड़ी मुश्किल से उसे विश्वास दिलाना पड़ता है कि उसका काम बगैर चाय में पानी मिलाये भी उसी गति से हो रहा है जिस गति से चाय में पानी डालने पर हो सकता था।
इसी प्रकार मेरे शेयर बाजार के फोलोवरों को भी विश्वास नहीं होता कि मैं अपनी टीप बेचता क्यों नहीं? वो सोचते हैं शायद पेड सविर्स ज्यादा जोरदार हो सकती है।
दरअसल मेरा मानना है कि यदि आपके पास सचमुच ऐसा शेयर ढुढंने की क्षमता है जो भविष्य में परफोरम कर सके तो आपको उसका नाम बेचकर पैसे कमाने की आवश्यकता ही क्या है आप स्वंय उसमें निवेश करके पैसे कयों नहीं बना लेते? जैसा मैं करता हुं मैं व मेरी पत्नी अपने सभी शेयर टीप में स्वंय भी निवेश करते हैं तथा सेबी के रेगुलेशन का भी पूरी ईमानदारी से पालन करते हैं कि रिसर्च रिपोर्र्ट डालने के 30 दिन पहले व 5 दिन बाद तक हम अपनी किसी भी टीप में निवेश नहीं करते व ट्रेड नहीं करते इसकी बाकायदा सी.ए से सालाना ओडीट भी होती है।
मैं तो चाहता हुं कि आप स्वंय शेयर तलाश करना सीख लेवें उसके बाद आपको मेरे ब्लोग पढने की भी आवश्यकता नहीं है इसके लिये मैने दो पुस्तकें भी लिखि है एक तो हिन्दी में भी है दुसरी अभी लोन्च की है जो अग्रेंजी में है उसके लिये भी हिन्दी वाले पाठक हिन्दी की मांग कर रहें हैं जबकि मैं खुद हिन्दी माध्यम का विधार्थि रहा हुं तथा मेरी अग्रेंजी इतनी जटिल नहीं है कि हिन्दी वाले नहीं समझ सकें।
दरअसल नयी पुस्तक में मैने शेयरों में सुरक्षित तरीके से निवेश करने के एक सिद्धांत को रोचक कहानी के रूप में समझाया गया है इस सिद्धांत को तैयार करने में मुझे 10 वर्ष की मेहनत लगी है इसलिये जिन्होने पुस्तक नहीं ली है उनसे मेरा निवेदन है कि निम्न लिंक पर जाकर आज ही ले लेवेंः-
चलिये मूल विषय पर वापस आ जाते हैं कि कभी भी शेयरों की टीप प्रदान करने वाली सेवा सब्सकराईब नहीं करें। क्यों कि आप यदि मेरे सिद्धांत को समझ लेते हैं तो आपको उसकी जरूरत नहीं हैं।
आप मेरी पुस्तकें खरीदें ऐसा भी मैं आग्रह नहीं करता आप चाहे तो मेरे यूटयूब विडीयो देखकर फ्री में ज्ञान बटोर सकते हैं फिर ज्यादा गहराई में जाना चाहें तो ही पुस्तकें खरीदें।
पेड टीप सेवा को सब्सक्राईब क्यों नहीं करें आज उसके लिये आपको श्री घीसू भाई की कहानी बतायी जा रही है घीसू भाई का वर्णन मेरी उक्त पुस्तक के अघ्याय 17 में पढा है पर ये कहानी उस कहानी से अलग है ।
घीसू भाई को शेयरों में लोन्ग टर्म निवेश करना पसंद नहीं है वो तो कभी कभी फंस जाते हैं तो मजबूरी में लोन्ग टर्म निवेशक बन जाते हैं क्यों कि उनको घाटा खाकर बेचना भी पसंद नहीं है जैसा कि आपने उक्त चंदू चिंकी की पुस्तक में पढा है कि घीसू भाई ने जो सुजलोन के शेयर 8-9 साल पहले खरीदे थे वो आज भी उनके पोर्टफोलियो की शोभा बढा रहे हैं ।
घीसू भाई एक दिन नेट पर सर्फ कर रहे थे कि एक विज्ञापन दिखा कि हमारी शेयरों की टीप से घर बैठे कमायें 50 हजार महिना 5 दिन के फ्री ट्रायल के लिये आज ही आवेदन करें।
घीसू भाई ने आवेदन कर दिया अब अगले दिन उनके पास एक ईमेल आया कि आज आप एसबीआई के शेयर को खरीदें तथा दिन के अंत में उचित मुनाफा लेकर बेच देवें आज एसबीआई हर हालत में बढने ही वाला है।
घीसू भाई बहुत होशियार थे उन्होने सोचा आज तो चैक करते हैं सही जायेगी तो कल पैसा लगायेगें।
घीसू भाई आश्चर्यचकित हो उठे कि एसबीआई वास्तव में 5 प्रतिशत उपर बंद हुया घीसू भाई ने सोचा आज तो मौका चुक गये भई यदि 10 हजार मार्जिन मनी लगाकर 50000 के एसबीआई इन्टराडे में लिये होते तो आज ही 2500 कमा लेते।
अगले दिन ई मेल आया आज एचयूएल का शेयर गिरने वाला है। घीसू भाई ने आज डरते डरते 25000 के शेयर बेच के शार्ट खेला तथा दिन के अंत तक 2000 कमा कर निकल गये।
इसी प्रकार तीसरे तीन भी सही टीप आयी पर आज घीसू भाई ने पैसे नहीं लगाये क्यों कि उन्होने सोचा लगातार तीन टीप थोड़े ही सही होती है आज तो फेल होगी परन्तु घीसू भाई की सोच गलत थी आज भी सही टीप आयी थी।
चोथे दिन घीसू भाई को रिलायंस खरीदने की सलाह आयी व उसमें भी उन्होने 3000 कमाये।
पांचवे दिन टीप आयी कि आज अरविंद लिमिटेड टुटेगा, घीसू भाई ने आज सीघा फयूचर में शोर्ट ठोक दिया एक बार तो अरविंद उपर बढा व घीसू भाई 20000 के नुकसान में आ गये परन्तु दिन के अंत तक कमाल हो गया पांचवे दिन की टीप भी सही निकली पांचवें दिन तो घीसू भाई ने एक दिन में ही 10000 कमा दिये।
घीसू भाई की अब रात को नींद नहीं आयी उन्होने देखा अब तो करोड़पति बन गये भाई अब तो अपने चामुण्डा आईसक्रीम पार्लर ही खरीद लेगें( उक्त पुस्तक में आपने पढा है कि घीसू भाई वहां वेटर थे).
अगले दिन कपंनी का ई मेल आया कि आप की फ्री ट्रायल खत्म हो गयी है आप अब चाहें तो हमारी फीस एक माह के 40000 या छह माह के 100000 देकर हमारी सेवाओं को जारी रख सकते हैं।
घीसू भाई ने तुंरत छह माह के एक लाख ओनलाईन जमा करवा दिये अगले दिन घीसू भाई के पास एक के स्थान पर चार शेयरों की टीप आयी जिसमें बहुत छोटा टारगेट व स्टोप लोस दिये हुये थे जिसमें से एक सही व तीन गलत निकली व जोश में आकर ज्यादा रकम लगाने के कारण घीसू भाई को एक ही दिन में 50000 का नुकसान हो गया क्यों कि घीसू भाई को स्टोप लोस लगाना गवारा नहीं हो रहा था।
बाद में भी जो भी टीप आती कुछ सही तो कुछ गलत जाती घीसू भाई जितना कमाते उससे ज्यादा गवांतें क्यों कि वो प्रोफीट तो छोटा बुक करते व नुकसान बुक करते हुये झिझकते इसलिये नुकसान बढता ही जाता कंपनी में फोन करते तो जबाब मिलता आपने स्टोप लोस क्यों नहीं रखा? ।
आप सोच रहे होगें मैं क्यों आपको बोर कर रहा हुं दरअसल शुरू के 5 दिनों की टीप सही क्यों जाती थी इसका उतर सुन लिजिये कंपनी फ्री ट्रायल का विज्ञापन करती है मान लिजिये 4000 लोग इस विज्ञापन को देखकर फ्री ट्रायल ले लेते हैं।
अब कंपनी ने इनको 2000-2000 के दो समूहों में बांटा पहले समूह को कहा आज एसबीआई बढने वाला है आप ले लिजिये व मनमाफिक मुनाफा कमाईये दूसरे को कहा आज एसबीआई गिरने वाला है आप बेच दिजिये अब दोनों में से एक तो होना ही था इसलिये जब एसबीआई बढ गया तब कंपनी समझ गयी कि ये 2000 लोग संभावित ग्राहक हैं इसलिये इनको फिर से 1000-1000 के समूह में बांट कर एक ही शेयर की बढने व गिरने की अलग अलग टीप भेजी अब घीसू भाई उन सोभाग्यशाली 1000 लोगों के समूह में थे जिनको दोनो टीप सही मिली।
तीसरे दिन इनको फिर 500-500 के समूह में बांट कर एक को बढने की दूसरे को घटने की टीप दे दी।
चोथे दिन जिन 500 लोगों की तीनों टीप सही जा रही थी उनको 250-250 के समूह में बांट कर उनको भी इसी प्रकार टीप भिजवा दी।
पांचवें दिन जिस 250 के समूह की चारों टीपें सही थी उनको 125-125 के समूह में बांट कर आधों को अरविदं बढने की आधों को गिरने की टीप भेज थी सौभाग्य से घीसू भाई इन 125 सब्सकराबर में थे जिनको पांचों दिन सही टीप मिली थी ओर कंपनी जानती थी कि इन 125 में से 100 व्यक्ति एक लाख की फीस भरते हैं तो कंपनी ने तो एक करोड़ बना लिये बाद में टीप आती उसमें छोटा टारगेट व छोटा सा स्टोप लोस होता।
यहां मेरा उददेश्य किसी भी पेड सेवा या रिसर्च एनालिस्ट की बुराई करना नहीं है ज्यादातर पेड सेवा देने वाले भी अपने क्षेत्र के एक्सपर्ट लोग हैं उनमें से कुछ तो मेरे ब्लोग भी पढते हैं तथा उनसे मेरी अच्छी मित्रता है यहां आपकेा केवल ऐसी फ्राॅड कंपनियों से सावधान करना है जिन्होने घीसू भाई से चिटींग की थी।
इसलये मैं यही चाहता हुं कि आप स्वंय शेयरों को तलाश करना सीखें दूसरों पर यहां तक की मुझ पर भी आश्रित नहीं रहें।
आप ज्यादा जानकारी के लिये मेरे ये दो विडीयो भी देख सकते हैं।
Intraday Trading Sharegenius Formula;-
And How I select Stocks:-
तथा आप अग्रेंजी से डरिये मत आप धीरे धीरे पढेंगें तो समझ ओर सीख जायेगें जैसे मेनें सीखी है अग्रेंजी से नफरत करना बंद करके अग्रेंजी सीखिये क्यों कि यह वर्तमान युग की अतंराष्ट्रीय भाषा है।
आप चाहें तो निम्न चिंकी के लिंक के अतं पर बतायी गयी चार पुस्तकें मेरे कोर्स मैटेरियल के रूप में खरीद सकतें हैं-
अब आपकी बारी है आप अपने उदगार कमेंट में व्यक्त करें क्यों कि आपके उदगार पढने से मुझे खुशाी होती है तथा आपने ये लेख पुरा पढा है तो आप भी कम नहीं है आपके विचारों से भी काफी सीखने को मिलेगा तथा इससे मुझे मेरे आगामी कार्य के लिये उर्जा भी मिलेगी।
अब इस ब्लोग की प्रथम शेयर सलाह आपको दी जा रही है पिछले आलेखों से आप समझ चुकें हैं कि आपको अपनी मासिक आय की 10 प्रतिशत की बचत करनी है तथा उस राशि में से प्रतिमाह यहां जो शेयर बताया जावे उसको खरीदना है। मान लिजिये आपकी मासिक आय 20,000 रूपया मासिक है तो पिछले 4 माह से आपने प्रतिमाह 2000 रूपये बचाकर 8000 रूपये शेयरों में डालने के लिये इक्टठे कर लिये होगें इसमें से आपको आज जो शेयर बता रहें हैं उसमें सिर्फ 2000 रूपये का निवेश करना है।
2000 ही क्यों पूरे 8000 क्यों नहीं?
भाई लोगो जरा शांति रखो बाकी 6000 बचा कर रखों हो सकता है आगे मार्केट टुट जावे तो ऐसी स्थिती में बहुत से शेयर आधार मूल्य से नीचे आ जावेगें तब हो सकता है कि इस ब्लोग पर आपको एक माह 3-4 शेयर बताये जावें ऐसी स्थिति में बाकी 6000 अगले 3 शेयर खरीदने में काम आवेगें।
तो आज आपको बसंत एग्रो टेक (इंडिया) लिमिटेड बताया गया है 1 रूपये फेस वैल्यू की बसंत एग्रो टेक (इंडिया) लिमिटेड कंपनी खाद और बीजों का कारोबार करती है इसकी चार पवन चक्क्यिां भी है इसका बीएसई कोड 524687 है यह एनएसई पर ट्रेड नहीं होती।
इसकी कुल बिक्री शानदार है तथा प्रति शेयर लगभग 35 रूपये की बिक्री हिस्से में आती है आधार मूल्य भी 6.29 है तथा हम इसे आज 6.60 से 7.60 के बीच खरीदते हैं तो इसे कम से कम 15 रूपये पर बेचकर लगभग 135 प्रतिशत मुनाफा कमायेगें।
पर आपको लालची नहीं होना है फिर याद रखना है कि केवल मासिक आय का 10 प्रतिशत ही इस शेयर में डालना है अर्थात आपकी मासिक आय 20 हजार है तो 2 हजार के शेयर लेने हैं व 30 हजार है तो 3 हजार ही इसमें डालने हैं लालच करके 1-2 लाख एक साथ किसी भी शेयर में नहीं डालें क्यों कि मैं भी आपकी तरह ही छोटा निवेशक हुं यदपि मैने शेयरों पर रिसर्च का कोर्स कर रखा है तथा मैं सेबी से रजिस्टर्ड भी हुं पर कई बार मेरी सलाह भी गलत साबित हो सकती है इसलिये यदि आप की आय 40 हजार प्रतिमाह है व आप इस शेयर में 4 हजार निवेश करके लगभग 7 रूपये प्रति शेयर पर 571 शेयर करते हैं तो आपके पास कमाने के लिये बहुत चांस हैं पर गवांने के आसार केवल 4 हजार रूपये ही रहेगें।
यह शेयर डीविडेंट भी देता है तथा अबके भी 19 सितम्बर 2016 को आपको प्रति शेयर 5 पैसा डीविडेंड मिलेगा यानि आप 4 हजार रूपये के 571 शेयर लेते हैं तो आपको 28.55 रूपये कंपनी के मुनाफे में हिस्सा मिलेगा यदपि यह रकम बेहद छोटी लगती है परन्तु दुकानदार का माल रखे रखे खराब होता है व आपका शेयर जब तक नहीं बिकता तब तक डिविडेंड देता है बशर्ते की आपने अच्छी कपंनी का शेयर लिया हो व कंपनी लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रहे।
खैर आपको आलेख कैसा लगा कमेंट में बतायें तथा बसंत एग्रो टेक (इंडिया) लिमिटेड पर मेरी पूरी रिसर्च रिपोर्ट सरल अग्रेंजी में डिस्क्लोजर सहित निम्न लिंक पर जाकर पढ लेवें
अगला भाग 15-30 दिन में प्रकाशित होगा तब तक आप मेरी फ्री शेयरजिनियस मल्टीबेगर स्टोक एप डाउनलोड करके अपने मोबाईल पर इन्स्टाल कर लेवें क्यों कि इस एप में मेरे हिन्दी ब्लोग सहित सभी ब्लोग व यूटयूब विडीयो एक साथ लिये गये हैं तथा जब भी कोई ब्लोग या विडीयो अपडेट होगा तो यह एप आपको ओटोमेटिक पुश नोटिफिकेशन से बता देगी कि इस एप में मैने कुछ नया डाला है।
साथ ही इस एप में मैं लगभग प्रत्येक ट्रेडिंग सेशन में एक ऐसा नया शेयर भी बताता हुं जो हाल ही मैं अपनी 30 50 150 200 डीएमए के उपर ब्रेकआउट हुआ हो आमतौर पर मेरा अनुभव है कि ऐसा ब्रेकआउट स्टोक 1 से 3 माह में 10 से 20 प्रतिशत रिर्टन दे जाता है।
तो कृपया आज ही इस एप को गुगल प्ले स्टोर से मुफत में डाउनलोड करें व इस मैसेज को अपने शेयर बाजार से सबंधित साथियों को फोरवर्ड करें डाउनलोड लिंक हैः-
साथियो आज मैं आपको शेयर खरीदने से पहले कपंनी के फण्डामेंटल को किन किन बिन्दुओं पर जांचना चाहिये उसे बताउंगा।
आगे बढने से पहले मुझे उम्मीद है कि आपने अपना डीमेट खाता खुलवा लिया होगा तथा पिछले भाग में मैने जो पुस्तक बतायी थी वो पढ ली होगी यदि आपने यह दोनो चरण पार नहीं किये हैं तो पहले इस लिंक पर जावेंः-
चलिये आज में आपको बताउंगा कि मैं अपनी रिसर्च रिपोर्ट मैं किन किन बिन्दुओं को शामिल करता हुं तथा शेयर खरीदते समय किन किन फंडामेंटल को चैक करता हुं।
1. फेस वैल्यू -फेस वैल्यू कंपनी में निवेश होने वाली आपकी बुनियादी राशि है, दूसरे शब्दों में फेस वैल्यू कंपनी की इक्विटी पूंजी में आपकी वास्तविक हिस्सेदारी है। उदाहरण के लिए अगर किसी कंपनी के पास 10 रूपए फेस वैल्यू के 10,00,000 शेयर हैं, तो कंपनी की शेयर पूंजी 10,00,000 X 10 = 1,00,00,000 है, और अगर आप इस कंपनी के 50 शेयर 100 रूपए के बाजार कीमत पर खरीद लेते हैं तो आप 50 X 100 = 5,000 का निवेश करते हैं, लेकिन कंपनी की शेयर पूंजी में आपकी हिस्सेदारी केवल 50 X 100 = 500 ही है, बाकि के 4500 रूपए तो उस विक्रेता को प्रिमियम में दिया गया जिसने आपको अपना शेयर बेचा। अगर आप 1 रूपए के फेस वैल्यू वाले शेयर को 3500 में खरीदते है तो कंपनी में आपका निवेश केवल 1 रूपए ही है, बाकि के 3499 विक्रेता को दिया गया प्रिमियम है।
2. साल का उच्च और निम्न स्तर :अब मैं हर शेयर का साल का उच्च और निम्न स्तर देखता हूँ। अगर शेयर साल के उच्च स्तर से 50% से ज्यादा नीचे है तो मैं इसे नजरअंदाज करूँगा। उदहारण के लिए A के शेयर का साल का उच्च स्तर 256.55 है और निम्न स्तर 96 है और शेयर इस समय 108.55 पर कारोबार कर रहा है तो मैं शेयर को नजरअंदाज करूँगा क्यूंकि जब तक कुछ गलत ना हुआ हो, अच्छी कंपनियां साल में कभी भी 50% से नीचे नहीं जाती हैं। इसका उल्टा, एक शेयर अपने साल के निम्न स्तर से 100% से ज्यादा पर कारोबार कर रहा है मैं इसे नजरअंदाज करूँगा। उदहारण के लिए कंपनी B 56 पर कारोबार कर रही है और इस कंपनी का साल का उच्च स्तर 65.25 है और 19 निम्न है तो मैं इसे नजरअंदाज करूँगा, मेरे हिसाब से ये शेयर पहले से तेज कारोबार कर रहा है और बाजार के गिरने का इन्तेजार करना ही अच्छा है। इसलिये मैं वही शेयर खरीदता हुं जिसका 52 हफ़्तों का ऊँचा/ 52 हफ़्तों का नीचा अनुपात 2 से कम हो। आप मेरी वेबसाईट www.maheshkaushik.com पर ऐसे शेयर देख सकते हैं।
3. संस्थापकों का स्वामित्व -अब मैं संस्थापकों का स्वामित्व देखूंगा। अगर संस्थापकों का स्वामित्व 15-20% नीचे है तो मेरे हिसाब से शेयर निवेश के लिए अच्छा नहीं है। अगर संस्थापकों का स्वामित्व पिछले एक से चार तिमाहियों में कम हो रहा है तो मेरे हिसाब से कुछ गलत है और इन शेयरों से बचिए क्यूंकि संस्थापक खुदरा निवेशकों को अपना शेयर बेच रहे हैं लेकिन संस्थापक अगर अपना स्वामित्व बढ़ा रहे हैं तो मेरे मेरे हिसाब से ये अच्छा है क्यूंकि संस्थापक जानते है की उनकी कंपनी की बुनियाद काफी अच्छी है। संस्थापकों के शेयर गिरवी रखे हो तो उन शेयरों से बचें। अमेरिका से मेरे एक पाठक ने मुझे लिखा - " मैं आपके संस्थापकों के स्वामित्व वाले विचार को भारतीय और अमेरिकी बाजार के भिन्नता के वजह से कुछ अच्छे से समझा नहीं। कृपया मुझे एक उदाहरण दीजिये की अमेरिका में संस्थापक का मतलब क्या होगा ? तो मैं आपको संस्थापक का मतलब भी बताना चाहता हूँ ," संस्थापक वो आदमी है जो अपनी कंपनी को बनाने में संलग्न रहा हो। उदहारण के लिए बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक हैं और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग हैं।
4. आधार मूल्य - आधार मुल्य का अर्थ है तीन साल की औषत कीमत इससे आपको शेयर के वास्तविक मूल्यांकन का अंदाजा रहता है तथा आप ज्यादा उंची कीमत पर शेयर नहीं खरीदते मान लिजिये आप बाजार में मोबाईल लेने जाते हैं तो आपको आईडीया होता है कि इस फीचर का मोबाईल 6 से 7 हजार में आ जावेगा यदि आपको ऐसा अदांजा नहीं हो व दुकानदार आपको 6 हजार का मोबाईल 30 हजार में बेच देवे तो क्या होगा? इसलिये तीन साल की औषत कीमत जिसे मैं आधार मूल्य या बेस प्राइस कहता हुं अवश्य चैक करके इससे 20 प्रतिशत कम या ज्यादा पर ही शेयर लेवें।।
5. प्रति शेयर कुल राजस्व (बिक्री) -शेयर का प्रति वर्ष प्रति शेयर कुल राजस्व(बिक्री) Net Sale per Share की गणना करें, अगर आपके शेयर की कीमत इससे कम है तो शेयर का मूल्यांकन अच्छा है और अगर CMP ज्यादा है तो शेयर ऊँचे मूल्यांकन पर कारोबार कर रहा है।
6. हाल के समय का कोई बड़ा सौदा या बोनस नहीं -थोक सौदा किसी अनुमानित गतिविधि का लक्षण है, तो मैं किसी शेयर को पिछले 2 साल में किसी थोक सौदे होने की वजह से बचता हूँ। इसी तरह शेयर विभाजन और बोनस किसी कंपनी के बुनियाद को नहीं बदलते हैं, वो केवल निवेशकों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव छोड़ते हैं और हाल के समय के शेयर विभाजन और बोनस के बाद ये शेयर गिरावट का रुख कर लेते हैं,तो जिन शेयरों में पिछले 2 सालों में शेयर विभाजन और बोनस हुआ हो, उनसे बचें।
ज्यादा जानकारी के लिये मेरी अग्रेंजी पुस्तक का हिन्दी अनुवाद शेयर बाजार में विजय पाने के सिद्धांत खरीद सकतें हैं जिसका लिंक ये हैः-