सेबी से पंजीकृत भारतीय रिसर्च एनालिस्ट महेश कौशिक से हिन्दी में सीखिये शेयर बाजार के गुर व हर सप्ताह पाईये फ्री शेयर टिप लोंग टर्म निवेश के लिये
सेबी पंजीकरण क्रमांक:-INH 100000908 Registered under SEBI(RESEARCH ANALYSTS) REGULATIONS, 2014
क्यों काफी दिनों से ब्लोग अपडेट व यूटयूब वीडियो नहीं आ रहे?
क्यों मैं रिसर्च रिपोर्ट एंव टिप देने में इतना समय ले रहा हूं?
असल में सेबी के नियम से एनआईएसएम के रिसर्च एनालिस्ट एक्जाम की वैलिडीटी सिर्फ 3 साल होती है 2015 में मैने ये परीक्षा 67 प्रतिशत अंक से उतीर्ण करके सेबी से रिसर्च एनालिस्ट का पंजीकरण करवाया था पर अब देखते ही देखते 3 साल बीत गये और 11 मई 2018 को मेरा उक्त सर्टिफिकेट एक्सपायर हो रहा था इसलिये ये जरूरी हो गया था कि मैं सारे काम छोड़कर वापस परीक्षा की तैयारी करूं ताकि मैं आपको लगातार सेवायें दे सकूं।
आप पुछेगें कि मुझे तैयारी क्यों करनी चाहिये मैं तो पहले भी रिसर्च एनालिस्ट सर्टिफिकेट पास कर चुका था वापस बगैर तैयारी के हि पास कर लेता क्यों कि मैं तो शेयर बाजार में एक्सपर्ट हूं?
मेरा जबाब यह है कि ये सर्टिफिकेशन पास करना इतना आसान नहीं है एक तो इसमें पास होने के लिये कम से कम 60 प्रतिशत अकं लाने होते हैं दुसरा इसमें नेगेटिव मार्किगं भी है अर्थात गलत उतर के लिये अंक काटे भी जाते हैं। तीसरा हर तीन साल में परीक्षा वापस पास करने का अर्थ ही ये है कि तीन सालों में फायनेशियल मार्केट में हुये नये अपडेट आदि के साथ सलेबस भी रिवाईज किया जाता है इसलिये नये सलेबस के साथ तैयारी करनी आवश्यक थी क्यों कि मैं फेल होकर आप लोगों से दूर नहीं होना चाहता था।
आपको जानकर खुशी होगी कि मेरी मेहनत रंग लायी आज 20 अप्रैल 2018 को मैने एनआईएसएम उदयपुर के सेटंर पर ये परिक्षा 82.50 प्रतिशत अकों से उतीर्ण कर ली है पिछली बार मेरे 67 प्रतिशत ही अकं आये थे।
अब मेरा सर्टिफिकेशन वापस 3 साल के लिये हो गया है अब मैं आपको पुरा समय देकर ब्लोग अपडेट कमेंट ई मेल जबाब यूटयूब वीडियो पर ध्यान दे सकता हूं।
इस सप्ताह सीमा ने हर बुधवार के नियम से निम्न शेयर लिये थे।
4 अप्रैल को सुर्दशन कैमिकल
11 अप्रैल को लिन्डे इंडिया
18 अप्रैल को एक्साईड इण्डस्ट्रीज
मार्केट के हर स्तर पर खरीददारी करने का यही फायदा होता है कि जब तक बाकी छोटे निवेशक अपने पिछले नुकसान से संभल पाते सीमा का 4 अप्रैल को लिया गया सुर्दशन कैमिकल 17 अप्रैल को ही 20 प्रतिशत मुनाफे में आ गया तथा सीमा ने इसमें 1221.80 रूपये कमाये साथ ही इस सप्ताह फयूचर लाईफ साईसं रिटेल में भी मुनाफा बुक करके 1389.16 रूपये कमाये ।
आप इस ट्रेड बुक में भी देख सकते हैं कि कैसे सीमा ने उक्त 2 शेयरों में प्रोफिट बुक करके इन तीन सप्ताह में लगभग 2610.96 का प्रोफिट भी बुक किया।
तथा पहले के रिवर्स ट्रेड किये हुये दो शेयर अरविन्द लिमिटेड व दीवान हाउसिंग भी वापस ले लिये हिन्डालको भी 200 डीएमए के 5 प्रतिशत उपर बंद हो चुका है उसे सोमवार को वापस ले लेगें।
बस अब ज्यादा विस्तार नहीं करके 20 अप्रैल की सीमा की बैलेंस शीट पर एक नजर डाल लेते हैं।
इस बार भी मैं दो सप्ताह की कहानी एक साथ अपडेट कर रहा हूं।
इन दो सप्ताह में सीमा की ट्रेड बुक का स्क्रीनशेट देखियेः-
आप उपर के लिंक में देखेगें कि 26 मार्च को राजेश एक्सपोर्ट का शेयर उसकी 200 डीएमए से 5 प्रतिशत से ज्यादा नीचे बंद हो जाने के कारण उसको बेचकर रिवर्स ट्रेड कर ली यदि आप पीछे के भागों को पढते पढते आयें हैं तो आप समझ गये होगें कि रिवर्स ट्रेड का अर्थ क्या है।
इस सप्ताह 21 मार्च को महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और 28 मार्च 2018 को हिमाद्री केमिकल के नये शेयर लिये थे जो आप उपर की ट्रेड बुक में देख रहे होगें।
अब कुद लोगों को ये जिज्ञासा भी हो रही होगी कि ट्रेड बुक में एक शेयर CUBTUB और भी है जो 21 मार्च 2018 को खरीदा है उसकी क्या कहानी है असल में ये शेयर Cubex Tubings Ltd उक्त पुस्तक में दिया हुआ शेयर नहीं है ये तो मेरे ब्लोग My Penny Share पर मैने दिनांक 01.06.2017 को अभिशंषित किया था।
मेरे द्वारा 14 रूपये पर अभिशषित करने के बाद ये शेयर 43 रूपये 90 पैसे तक गया था मैने खुद भी अभिशषां करने के कुछ समय बाद जब ये शेयर वापस गिरा था तब लिया था परन्तु मैं एक साल से पहले बेचता नहीं इसलिये जब ये 43.90 पर था तब मैने नहीं बेचा अभी भी मेरे पास ये शेयर है तथा कभी कभी छोटी मात्रा लेता रहता हूं ।
मैने मेरी पत्नी को भी प्रात्साहित किया कि कंपनी कापर वायर बनाती है आगे कभी AC वगैरा की मांग बढेगी तब यदि कापर वायर की मांग भी बढ गयी तो ये शेयर अपने को मोटा मुनाफा दे सकता है इसलिये गिरावट के समय सस्ता देख्राकर मैने उससे भी इसमें निवेश करवा दिया पर आप लोगों को मैं चेतावनी देता हु कि ये शेयर अभी उसकी 200 डीएमए से नीचे ट्रेड कर रहा है यदि आप हमारी तरह रोज भाव देखकर Tension नहीं करते व आपको छोटी राशि डालने व उसके डूबने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता तो ही इस शेयर में छोटी राशि Part me निवेश करना नहीं तो देखा देखी मत करना । मेरा ये डिस्कलोजर भी याद रखना कि Cubex Tubings में मेरी व मेरी पत्नी दोनो की होल्डीगं है तथा ये कोई अभिशषां नहीं है ये प्रसंगवश आया उल्लेख है इसके आधार पर कोई लेता है या लाालच में बड़ा निवेश करता है तो कृपया मुझे प्रश्न नहीं करे कि ये कब तक उपर जायेगा । मेरी नयी टिप क्यो नहीं आ रही
अब बस आने वाली ही है इतने दिन मार्केट में जो करेक्शन का दौर था उसमें टिप देकर आपको फसाना नहीं था अब जैसे जैसे अच्छे शेयर 200 उीएमए के उपर ब्रेकआउट करेगें नयी टिप आती रहेगी। गैल का बोनस ईश्यू
इस सप्ताह 27 मार्च को गैल का शेयर जिसके पास भी होल्ड था उसको 3 शेयरों पर एक शेयर का बोनस मिलेगा हलांकि बोनस शेयर अभी खाते में नहीं आये हैं फिर भी 27 मार्च को गैल का भाव बोनस के अनुसार समायोजित हो गया है इसलिये सीमा कौशिक की बैलेसं शीट में जो गैल के 15 शेयर थे उनके स्थान पर 20 शेयर बैलेस शीट में दिखये जाकर गणना की जा रही है गैल के लिये अब टारगेट भी उसका 393 प्रति शेयर रहेगा अभी तक की बैलेंस शीट:-
इस बार भी मैं दो सप्ताह की कहानी एक साथ अपडेट कर रहा हुं इसका कारण यह है कि एक तो मेरे तहसील में मार्च महिना चल रहा है और आप जानतें ही है कि सरकारी नौकरी में रेवन्यू एकाउंटेंट के लिये मार्च का महिना कितना व्यस्तता से भरा होता है जब वर्ष भर के बकाया राजस्व की वसूली एक साथ की जाने की कौशिश की जाती है।
वेसे मैं आपको ये खुशखबरी भी दे देता हुं कि मेरा तहसील रेवन्यू एकाउंटेंट अर्थात टीआरए से सहायक राजस्व लेखाअधिकारी ग्रेड ।। में भी स्थायी प्रमोशन हो गया है परन्तु मार्च का महिना देखते हुये राज्य सरकार ने मेरा स्थानांतरण एंव पदस्थापन अभी तक नहीं करके मुझे मार्च में पुराने पद पर ही कार्य करने के निर्देश दिये हैं।
दुसरा में एक साथ दो पुस्तकों का लेखन भी कर रहा हूं एक आॅप्शन ट्रेडिंग पर लिख रहा हुं जिसमें आपको सुरक्षित तरिके से आॅप्शन में निवेश करना सीखाने के लिये मै पुरी मेहनत कर रहा हूं ।
दुसरी तरफ प्रभात प्रकाशन ने भी मुझे जिम्मेदारी दी है कि मैं उनके लिये एक स्पेशल पुस्तक लिखूं जो सिर्फ और सिर्फ प्रभात प्रकाशन से ही प्रकाशित हो।
मुझे नहीं पता कि प्रभात प्रकाशन ने मेरी जो पिछली पुस्तकों के अग्रेंजी व हिन्दी संस्करण के लिये मुझसे अनुबंध किये थे वो कब तक प्रकाशित होगी इस बार उन्होने मुझे 15 मार्च 2018 की तारिख बतायी थी शायद अब शीघ्र ही उनके संस्करण छपने वाले होगें।
चलिये अब सीमा के पोर्टफोलियो की कहानी आगे बढाते हैं मैं आपको पिछले दो सप्ताह की सीमा की ट्रेड बुक के स्क्रीनशोट को दिखाता हूंः-
इस स्क्रीनशोट से आप देख रहे होगें कि इस सप्ताह सीमा ने मार्केट कितना भी गिर रहा हो उसकी अशोक लैलेंड की होल्डींग को बेचकर 1174.70 रूपये का मुनाफा बुक किया।
कितने लोग हैं जो गिरते हुये मार्केट में प्रोफिट बुक कर रहे हैं असल में छोटे निवेशक मार्केट को व्यापार की तरह एक स्थायी नियम से नहीं करते जब मार्केट गिर रहा होता है तो वो नया खरीदने से डरते हैं गिर रहा हो तो बेचने से डरते हैं पर जब बढ रहा हो तो महगें स्तरों पर खरीदने से नहीं डरते ।
इस श्रखंला का उददेश्य आपकी इसी धारणा को तोड़ना है देखिये हम हर स्तर पर नयी खरीद कर रहें हैं जब शेयर 200 डीएमए के 5 प्रतिशत से ज्यादा नीचे बंद हो जाता है तो बेचने से बिल्कूल नहीं डरते ये नुकसान बुकिंग नहीं है हम सभी शेयर काल्पनिक रूप से होल्ड कर रहें है।
जैसे आन्ध्रा बैंक का उदाहरण देखें हमने 23 अगस्त को आन्ध्रा बैंक के 102 शेयर 63 रूपये की दर से खरीदे तथा जब आन्ध्रा बैंक उसकी 200 डीएमए से 5 प्रतिशत नीचे बंद हो गया तो 102 शेयर 56 की दर से वापस बेच दिये अब ये शेयर 41 रूपये पर ट्रेड कर रहा है उसकी 200 डीएमए 56 रूपये है हमारे पास आज भी आन्ध्रा बैक के 102 शेयर काल्पनिक रूप से होल्ड है पर इसमें दम हो तो ये इसकी 200 डीएमए के उपर बंद होकर दिखाये तब हम वापस ये 102 शेयर ले लेगें आप समझ रहे होगें जितने दिन आन्ध्रा बैंक नीचे रहेगा उसकी 200 डीएमए भी गिरती जायेगी जब ये 200 डीएमए से उपर बंद होगा तो जिस 56 पर हमने बेचा था उससे भी कम पर यानी 50 से 55 के बीच में ही वापस इसके शेयर ले लेगें एक प्रकार से इसमें भी हमें मुनाफा ही होगा।
आप रोज ई मेल करके व कमेंट मे पुछते हैं मनीकन्ट्रोल पर 200 डीएमए चैक करना या स्वंय गणना करना बहुत मुश्किल भरा कार्य है कोई शोर्ट कट हो तो बताओ अरे भाई मैं इतना व्यस्त होकर भी ये कर पा रहा हूं तो आप क्यों नहीं कर पा रहे हैं बाजार में एक दुकानदार को देखिये सुबह आठ बजे से रात 9 बजे तक कितना कठिन परिश्रम करता है।
योगेन्द्र उर्फ योगेश रावल को मैं रोज देखता हूं ऐसे दुकानदारी करते हुये फिर वो भी कितना हिसाब रखता है उसने अपनी दुकान में जो आलुू चावल दाल रेवड़ी 50 प्रकार की अगरबती 30 प्रकार की साबून 25 प्रकार के हेयर आयल 5 प्रकार की दालें सभी प्रकार के मसाले जर्दे के पैकेट सिगरेट बीड़ी खाने के तेल घी अटरम पटरम शटरम जो भी रखा है वो भी तो ध्यान रखता है कि कितने में लिये थे कितने में बेचने पर मुनाफा मिलेगा कितना मुनाफा लेना है आदि आदि क्या उसकी मेहनत की तुलना में आपको जो मेहनत करनी पड़ रही है वो ज्यादा है या कम है आप दिल पर हाथ रखकर कमेंट में बताईयेगा।
असल में आप अपने आप को जुआरी मानकर शेयर बाजार में काम करेगें तो मुहं की खानी ही पड़ेगी और व्यापारी मानकर गर्व से बगैर डरे बगैर लालच के करेगें तो जीत आपकी ही होगी।
आपके कमेंट आजकल कम आते हैं आप जानते हैं कि आपके कमेंट से मुझे भी नया सीखने को मिलता है व आपसे जुड़ाव महसूस होता है फिर आप कमेंट करने में कजूसीं क्यों करते हैं समझ से बाहर है मेरे।
उक्त ट्रेड बुक में आप देख सकते हैं कि दीवान हाउसिंग जिन्दल स्टील हिसार हिन्डालको भी रिवर्स ट्रेड की चपेट में आ गये पर हम उल्टा खुश हो रहे हैं क्यों कि अभी मार्च में सीमा को सीमा को इन्कम टैक्स भरने के लिये व 80 सी में टैक्स सेविग्सं के लिये एक्सीस लोग टर्म इक्वीटी फंड में डालने के लिये कैश की जरूरत भी है जो हमें इस रिवर्स ट्रेड से मिल रहा है मार्केट उल्टा ज्यादा गिरेगा तो बाद में जब भी ये शेयर उनकी 200 डीएमए से उपर बंद होगें तो हमें ये जिस भाव पर बेचे थे उससे भी सस्ते मिल सकते हैं कोई कोई 400 या 500 रूपये महंगा भी मिल गया तो इतने दिन कैश का मजा लेकर जो ब्याज कमाया है वो भी तो है ।
साथ में इस सिस्टम की ये भी तारिफ है कि जब से मार्केट गिर रहा है इसमें नया कैश जाना एकदम बंद हो गया है शेयर हम हर सप्ताह नया खरीद भी रहें है जिसमें रिवर्स ट्रेड से मिला कैश ही काम में आ रहा है।
इन दो सप्ताह में नयी खरीददारी ग्रीन प्लाई इण्डस्ट्रीज व जिन्दल सा में की आप 16 मार्च को मार्केट बंद होने के बद बैलेंस शीट का हाल देखियेः-
चलो मजा आ गया अभी भी 0.03% मुनाफे में ही है।
शुक्रवार को मेरे फोलोवरस ने अपडेट देखने के लिये मेरी शेयरजिनियस मल्टीबैगरस स्टोक्स एप खोली तो वो ओपन ही नहीं हुयी उसमें एकांउट सस्पेंट सीएटल कलाउड डोट कोम एरर आ रही थी इस पर मेरे फोलोवरस के मुझे इतने ई मेल आये कि मैं भी घबरा गया मैने मेरे इंजीनीयर को जो मेने एक फ्री लांसर को यूगोस्लोवाकिया से हायर कर रखा था उसको चेट किया तो उसने टका सा जबाब दे दिया कि मेरा एकाउंट क्लाउड स्टोरेज से संस्पेंड हो गया है अब कुछ नहीं हो सकता आपको नयी एप बनवानी पड़ेगी मुझे लगा कि मुझे उसने लूट लिया क्यों कि मुझे शक हुआ कि शायद वो मेरे से अतिरिक्त आय करना चाहता है इसलिये उसने जानबुझकर एप के डाटा डीलीट कर दिये होगें। ऐसे चीटर के साथ मैं नयी एप भी नहीं बनवाना चाहता था इसलिये मैने टेलिग्राम पर चैनल बना लिया कि आयंदा आपको अपडेट की सूचना इस चैनल से ही दे दूंगा। Link:-https://t.me/maheshkaushik
पर आज जब मैने पुछा कि आप नयी एप की कितनी फीस लेगें तो उसका रिप्लाई आया है कि मैं आपको नयी एप बिल्कूल मुॅफत बना कर दुगां सिर्फ मुझे पुरानी एप हटाकर नयी पब्लिश करनी पड़ेगी इससे मुझे इस बात का और यकिन हो गया कि दुनिया में ईमानदारी जिदां है तथा अच्छे लोगों के साथ भगवान कुछ भी गलत नहीं होने देता। Update 19 March 2018:-जब मैने जब मैने मेरी शेयरजिनियस मल्टीबैगरस स्टोक्स एप की होस्टीगं कपंनी Seattle Clouds को ई मेल करके इस घटना की जानकारी दी तो उन्होनें एप को मेरा खाता बनाकर उसमें स्थानांतरित करने के बारे में जानकारी दी और मैने हसंते हसंते एप की होस्टीगं फीस जमा करवा दी है Seattle Clouds ने मेरे से एप होस्टींग की फीस लेकर एप को मेरे खाते में स्थानांतरित कर दिया है इसलिये अब एप फिर से काम करना प्रारंभ हो गयी है Thanks God , God Always Help Me
चलिये आपको पुरानी एप को अनइस्टांल करना पड़ेगा नयी एप जब स्टोर पर आ जायेगी तो मैं सूचित कर दूंगा तब तक आप मेरे टेलिग्राम चैनल को इस लिंक से सब्सक्राईब कर सकते हैंः-https://t.me/maheshkaushik
मैं बाकी ब्लोग इसलिये अभी अपडेट नहीं कर रहा क्यों कि गिरावट पूरी तरह स्थिर नहीं हुयी है।
प्रिय पाठको, नमस्कार, नये पाठक इस कहानी को शुरू से इस लिंक सें पढकर पढते पढते आयें तब समझ आयेगी ये क्या कहानी है:-सीमा कौशिक ने मेरी पुस्तक से अपना शेयर बाजार का रिस्क फ्री डायवर्सिफाईड पोर्टफोलियो कैसे बनाया इस बार दो सप्ताह की कहानी एक साथ अपडेट कर रहा हूं। इस सप्ताह 21 फरवरी 2018 को सुप्रीम पैट्रोकेम का शेयर उसकी 200 डीएमए से 5 प्रतिशत नीचे बंद हो गया इसलिये उसमें रिवर्स ट्रेड कर ली अर्थात उसको एक बार अस्थायी रूप से बेच दिया मन ही मन उसको काल्पनिक रूप से होल्ड रखा है जब भी वो वापस उसकी 200 दिन की मूविगं ऐवरेज के 5 प्रतिशत उपर बंद हो जायेगा तब उसको वापस ले लेगें।
इसी दिन बुधवार था जिस दिन हम कोई नया शेयर लेते हैं इसलिये इस सप्ताह की रेंक के अनुसार पुस्तक टोप 100 डायवर्सिफायड स्टोक्स में बताये अनुसार VRL लोजीस्टीक्स का शेयर खरीददारी की रेंज में आ रहा था इसलिये 419.55 पर उसके 15 शेयर लिये तथा इसी प्रकार 28 फरवरी वाले बुधवार को गुजरात गैस का शेयर उसकी 200 डीएमए से 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत की रेंज में आ रहा था इसलिये उसके 7 शेयर लिये। दोनो सप्ताह की ट्रेड बुक आप इस लिंक पर देख सकते हैं:-
आज शनिवार है तथा मेरी छुटटी भी है आज में शाम को 8.30 पर वापस यूटयूब पर लार्ईव आ रहा हुं आपके जो भी सवाल हो मुझसे पुछ सकते हैं हालांकि मै ओर आप दोनो समझते हैं कि 1 घंटे के लाईव शो में 47000 फोलोवरस में से में कितनों के सवाल ले पाउंगा और कितनो के जबाब दे पाउंगा पर आप निराश मत होना क्यों कि यदि आपका सवाल नहीं भी लिया जाये तो भी आप दूसरों के प्रश्नो के उतर से अपनी जिज्ञासा शांत कर सकते हैं क्यों कि इतने वर्षे के अनुभव से मैं समझता हूं कि ज्यादातर लोग एक जैसे ही सवाल करते हैं।
तो इस सप्ताह 1 मार्च 2018 को मार्केट बंद होने के बाद सीमा की बैलेंस शीट का हाल देखिये जरा :-
प्रिय पाठको, नमस्कार, नये पाठक इस कहानी को शुरू से इस लिंक सें पढकर पढते पढते आयें तब समझ आयेगी ये क्या कहानी है:-सीमा कौशिक ने मेरी पुस्तक से अपना शेयर बाजार का रिस्क फ्री डायवर्सिफाईड पोर्टफोलियो कैसे बनाया इस सप्ताह रेंक 39 का शेयर रेमण्ड लिमिटेड उसकी 200 डीएमए के 5 से 15 प्रतिशत उपर ट्रेड कर रहा था इसलिये उसके 7 शेयर 989.70 के भाव पर नये लेकर ब्रोकरेज व कर सहित कुल 6980.94 का निवेश किया इस ट्रेड बुक में देखियेः-
चूंकि बैलेंस शीट में कैश पहले से रखा है इसलिये कोई नयी राशि का निवेश करने की तरूयरत नहीं रही यह भी इस सिस्टम की एक विशेषता है कि जबतक मार्केट गिरता हुआ रहता है आपको कोई नया निवेश नहीं करना पड़ेगा तथा यदि मार्केट बहुत ज्यादा गिर गया व 100 शेयरों वाली लिस्ट में सभी शेयर 200 डीएमए के नीचे आ गये तो सप्ताह में हम जो एक शेयर खरीदते हैं उसकी खरीददारी भी रूक जायेगी ।
इसी प्रकार बढते मार्केट में इसमें निवेश अपने आप बढता है व घटते मार्केट में कैश बढता है और निवेश घटता है जिससे जैसे ही मार्केट वापस रिकवर होना शुरू होता है हम रिवर्स ट्रेड किये हुये शेयर भी वापस ले लेगें व जब तक दुसरे लोगों का लोस भी पुरा नहीं होगा तब तक हमारी प्रोफिट बुकिंग चालु हो जायेगी।
अहमदाबाद से एक डोक्टर साहब ने रिकवेस्ट भेजी थी कि उनको 100 शेयर वाली एक्सेल शीट अपडेट करने का समय नहीं मिलता है इसलिये मैं वापस अपडेट शीट शेयर करूं ताकि जो लोग शुरू से शुरूआत करना चाहते हैं वो रेंक 1 से शुरू कर सके नये लोग ध्यान रखे उनको रेंक 1 से ही शुरू करना है मैने अभी तक क्या प्रोफिट बुक किया या लोस बुक किया या रिवर्स ट्रेड की उसका कोई ध्यान नहीं रखना है आपको 1 जुलाई 2018 तक इसी एक्सेल शीट पर काम करना है 1 जुलाई 2018 को मेरी नयी एक्सेल शीट आ जायेगी आप उससे शेयर ले सकते हैं। Download Link:-https://drive.google.com/file/d/1GesokeHrpc5makAUzjgClmK-myoRs2dl/view?usp=sharing Password:- If you buy my book top 100 diversified.,..then use rank 100 share BSE code 5***** as password अब बारी है इस सप्ताह की बैलेस शीट कीः-
चलते एक आखरी बात मेरे इस वीडियो में मैने बताया था कि मेरे पास Renaissance Jewellery Ltd के शेयर जो मैने एक साल पहले 154 के भाव पर लिये थे अभी भी है जिनको 21 फरवरी 2018 को एक साल पुरा होगा होगा अब मैं विचार करूंगा कि इनको बेचना है या नहीं:-
इस पर मेरे बहुत से फोलोवरों ने कमेंट में बताया कि उनके पास भी ये Renaissance Jewelry Ltd शेयर अभी भी होल्ड है तथा मैं बेचते समय क्या देखता हुं वो उनको भी बताउं ताकि उनकेा भी पता चले कि उनको कब बेचना है? मैं बेचने से पहले कितना प्रोफिट हो रहा हे उसकी आय बढी है या घट रही है प्रोफिट कंपनी का हो रहा है या नहीं हो रहा ये बस देखता हूं तथा प्रमोटर्स होल्डींग में कोई परिवर्तन है या नहीं ये भी देखता हूं परन्तु इस शेयर में जब मैने इन्साईडर ट्रेडिंग में प्रमोटर्स की बिक्री देखी तो कल मैने भी प्रमोटर्स के साथ साथ बेच कर मुनाफा वसूली कर ली है यहां ये रोब बताने के लिये ये जानकारी नहीं दी है कि मैं अभी भी 100 प्रतिशत से उपर मुनाफा बुक कर रहा हुं यहां आपको सावधान करने के लिये जानकारी दी है कि मेरे भरोसे मत बैठे रहना आपकी अक्ल लगाकर आगे होल्ड करना या बेचना आपकी इच्छा रहेगी ...
इन्साईडर ट्रेडिंग कैसे देखते हैं इस वीडियो से सीख लेवें सादर
मैं आपके कमेंटों का इंतजार करता हुं हालांकिे जबाब सबको नहीं दे पाता Next:-